भारत की आलोचना करने पर MEA ने दो टूक में कहा कि पहले अपने गिरेबान में झांके
तेहरान. ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई ने भारत की आलोचना की है। उन्होंने भारत को मुस्लिम अधिकारों का उल्लघंटन करने वाले देशों में शामिल किया है। भारत पर मुस्लिम उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए खामनेई ने भारनत को म्यांमार और गाजा के साथ गिना हे। खामेनेई ने यह टिप्पणी तब की है। जब ईरान स्वयं सुन्नी मुस्लिम और जातीय अल्पसंख्यकों के दमन के लिये लगातार अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर आलोचनाओं का सामना करना रहता है।
ईरान के सुप्रीम लीटर अयातुल्ला अली खामेनेई ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस् में भारत की बुराई की। उन्होंने भारत को गाजा और म्यांमार के साथ उन क्षेत्रों के रूप में सूचीबद्ध किया जहां मुसलमानों को उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। उन्होंने दुनियाभर के मुसलमानों से पीडि़त मुस्लिम आबादी की रक्षा के लिये एकजुट होने का आग्रह किया है।
मानवाधिकार के मामले पर ईरान की होती है आलोचना
हालांकि मानवाधिकार के मामले में ईरान को अक्सर आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है, खासकर सुन्नी मुसलमानों, जातीय अल्पसंख्यकों और महिलाओं के संबंध में. धार्मिक स्वतंत्रता के मामले पर ईरान के अपने ट्रैक रिकॉर्ड के कारण खामेनेई की टिप्पणियों की आलोचना हो रही है. ईरान में अल्पसंख्यक सुन्नी मुसलमानों को लगातार तेहरान जैसे प्रमुख शहरों में मस्जिद बनाने के अधिकार से वंचित किया जाता रहा है और सरकारी और धार्मिक संस्थानों में भारी भेदभाव का सामना करना पड़ता है.

