Latestराज्यराष्ट्रीय

भारत आने के लिए चीते रवाना, सड़क मार्ग से पहुंचे एयरपाेर्ट

ग्वालियर. चीतों  के भारत आने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। नामीबिया से चीतों  को एयरपोर्ट के लिए रवाना किया जा चुका है। इसके पूर्व ओटजीवारोंगो में सीसीएफ केंद्र में भारत लाने के लिए चीतों  को तैयार किया गया। नामीबिया में विशेष विमान तक चीतों  को सड़क मार्ग से भेजा जा रहा है। सुबह इसकी रिहर्सल की गई थी। उधर भारत में भी तैयारियां अंतिम चरणों में है। देश में चीतों की वापसी से पहले ही ट्विटर पर #CheetahStateMP और #CheetahIsBack ट्रेंड हो रहा है। कोई चीतों को वेलकम कर रहा है तो कोई उनके वीडियो और उस विमान का फोटो ट्वीट कर रहा जो उन्हें नामीबिया से लेकर भारत आएगा। देश में टाइगर स्टेट के रूप में जाना जाने वाले मध्य प्रदेश इन चीतों के आने बाद चीता स्टेट भी बन जाएगा जिसकी वजह से #CheetahStateMP भी ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है।

कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से आने वाले चीतों के इंतजार की घड़िया खत्म होने वाली हैं। शुक्रवार शाम 5 बजे भारतीय वन्यप्राणी संस्थान के डीन वायएस झाला के नेतृत्व में 8 चीते विशेष विमान बी 747 से नामीबिया से ग्वालियर के एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगे। चीतों को लेकर विशेष विमान शनिवार सुबह 6 बजे एयरपोर्ट पर पहुंच जाएगा। यहां चीतों के पिंजरों को बाहर निकालकर विशेषज्ञ रूटीन चेकअप करेंगे। 7.10 मिनट पर हेलीकाप्टर चीतों को लेकर 7.30 बजे तक कूनो नेशनल पार्क में पहुंच जाएगा। पहले नामीबिया से चीते लेकर आने वाले विशेष विमान जयपुर एयरपोर्ट पर आने वाले था लेकिन गुरुवार को अचानक प्लान में बदलाव किया गया है। अतिरिक्त वन महानिदेशक प्रोजेक्ट टाइगर और नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथारिटी  एनटीसीए के सदस्य सचिव एसपी यादव के अनुसार विशेष विमान ग्वालियर एयरपोर्ट पर उतरेगा। ग्वालियर से कूनो की दूरी कम है। इसलिए वहां उतारने की प्लानिंग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *