Newsमप्र छत्तीसगढ़

भाजयुमो ने राहुल गांधी का किया पुतलादहन, कांग्रेस कार्यालय तक रैली निकाली, कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने की नारेबाजी

ग्वालियर. शनिवार को राहुल गांधी के पुतलादहन को भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने आ गयी है और बीच में पुलिस को आना पड़ा और यह नजारा शिन्दे की छावनी स्थित कांग्रेस के सामने दिखाई दिया। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस प्रदर्शन का विरोध दर्ज कराते हुए पार्टी कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की गयी।

कांग्रेस कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते भाजयुमो कार्यकर्ता।
कांग्रेस कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते भाजयुमो कार्यकर्ता।
प्रदर्शन को देखते हुए कांग्रेस कार्यालय के आसपास तैनात पुलिस बल।
प्रदर्शन को देखते हुए कांग्रेस कार्यालय के आसपास तैनात पुलिस बल।
भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला जलाया।
भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला जलाया।
बैरिकेड्स पर चढ़कर प्रदर्शन करते हुए भाजयुमो कार्यकर्ता।
बैरिकेड्स पर चढ़कर प्रदर्शन करते हुए भाजयुमो कार्यकर्ता।

नदीगेट से कांग्रेस कार्यालय तक निकाली गयी रैली
भाजयुमो ने संभाग स्तर पर प्रदर्शन का ऐलान किया था। इसी क्रम में नदीगेट चौराहे से शिन्दे की छावनी स्थित कांग्रेस कार्यालय के बीच रैली निकाली गयी। संभावित टकराव को देखते हुए पुलिस ने पहले से बैरिकेडिंग की थी। लेकिन कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड तोड़ने का प्रयास करते हुए दिखाइ्र दिये। दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यकर्ता भी कांग्रेस कार्यालय के बाहर झंड़ा लहराते हुए नारेबाजी करते हुए दिखाई दिये।
दो घंटे चला तनावपूर्ण माहौल
करीब दो घंटे तक तनाव की स्थिति बनी रही। बाद में भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतीक तिवारी ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया। वहीं कांग्रेस की ओर से भी प्रधानमंत्री का पुतला दहन करने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के चलते कार्यकर्ता पुतला लेकर वहां से हट गए। पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय परिसर में पुतले की तलाश भी की, हालांकि कुछ बरामद नहीं हुआ।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने भाजपा के प्रदर्शन को हताशा करार देते हुए कहा कि जनता के मुद्दे रोजगार, महंगाई, किसानों के अधिकार और पेयजल उठाने पर विपक्ष के नेताओं के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करना अनुचित है। उन्होंने इस घटना की निंदा की।
सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि दिल्ली में हुए प्रदर्शन के विरोध में भाजपा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। पुलिस की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ और किसी बड़े विवाद की स्थिति नहीं बनी। एहतियात के तौर पर कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात रखा गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet holiganbet holiganbet giriş holiganbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş tarafbet jojobet grandpashabet holiganbet jojobet grandpashabet holiganbet amkbet holiganbet grandpashabet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet