भाजपा से निष्कासित प्रीतम लोधी बोले मेरा बेटा आवारा-नशेड़ी, अपराध करे तो जिम्मेदार मैं नहीं
ग्वालियर. भाजपा से निष्कासित प्रीतम लोधी की एक सोशल साइट्स पर डाली गई पोस्ट चर्चा का विषय बन गई। प्रीतम लोधी सोशल मीडिया डाली गई पोस्ट के जरिए अपने ही बेटे को नशेड़ी बताते हुए अपने आप को बेटे से दूर कर लिया है। इधर प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने भी सोशल साइट्स पर पोस्ट डालते हुए कमलनाथ का आभार व्यक्त किया है।
मेरा छोटा लड़का दिनेश लोधी आवारा हो चुका है
प्रीतम लोधी ने फेसबुक पर लिखा है कि मेरा छोटा लड़का दिनेश लोधी कोई भी व्यक्ति से यदि लेनदेन करता है अगर कुछ गलत लोगों के संपर्क में आकर कोई अपराध भी करता है तो वह स्वयं जिम्मेदार होगा उसका नशा करना, नशेड़ीयों के साथ रहना यह सब चीजें मुझे पसंद नहीं है शासन प्रशासन कार्यवाही करेगा मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है। प्रीतम लोधी ने व्हाट्सएप मैसेंजर पर लिखा है कि मेरा छोटा लड़का दिनेश लोधी आवारा हो चुका है नशे का आदी है कोई भी व्यक्ति लेनदेन करता है तो वह खुद ही जिम्मेदार होगा। अगर कोई अपराध करता है तो स्वयं का जिम्मेदार होगा शासन प्रशासन कार्यवाही करें।
प्रीतम लोधी ने कहा छवि कर रहा था धूमिल
इस मामले में प्रीतम लोधी का कहना है कि वे जनता की भलाई के लिए कार्य कर रहे थे ऐसे ने उनका बेटा दिनेश गलत रास्ते पर चल पड़ा। वह उन्हें हरगिज बर्दाश्त नहीं है। उनका बेटा नशे का आदी हो चुका है। उनके बेटे के द्वारा कई लोगों पैसे की भी मांग की गई ऐसे में बेटे की करतूत की वजह से उन्हें नीचा ना देखना पड़े इसी के चलते उन्होंने इस तरह की पोस्ट सोशल साइट पर डाली है।

