LatestNewsराज्य

भाजपा विधायक रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री

नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होंगी। प्रवेश वर्मा डिप्टी सीएम और विजेंद्र गुप्ता विधानसभा स्पीकर होंगे। बुधवार शाम विधायक दल की बैठक में इसका ऐलान किया गया। विधायक दल की बैठक से तीन घंटे पहले ही इसकी जानकारी दे दी थी। हमने बताया था कि RSS ने रेखा गुप्ता के नाम का सुझाया था, जिसे भाजपा ने मान लिया है। पार्टी ने रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ को पर्यवेक्षक बनाया था। दोनों ने विधायक दल की बैठक से पहले भाजपा के सभी विधायकों से एक-एक करके बात की। इसके बाद विधायक दल की बैठक में सतीश उपाध्याय और विजेंद्र गुप्ता ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा, फिर सीएम के नाम का ऐलान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *