Latestराज्यराष्ट्रीय

भाजपा में अंतकर्लह, तय नहीं कर पा रहे प्रदेशाध्यक्ष

ग्वालियर.  नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा है कि भाजपा में इतना अंतकर्लह हो चुका है कि आपसी कलह की वजह से वह प्रदेश अध्यक्ष का नाम तय नहीं कर पा रही है। भाजपा में जूतम पैजार की स्थिति है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और आगामी विधानसभा चुनाव में रीवा और ग्वालियर संभाग में भाजपा का सफाया करेगी। वे इंटक मैदान में किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रघु भदौरिया द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम के बाद रूबरू हुए।

गोविंद सिंह ने एक सवाल के जबाव में कहा कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसते हुए कहा कि यदि वे ग्वालियर से लोकसभा चुनाव लड़ते हैं तो उनका स्वागत है, लेकिन कहीं उनकी टक्कर सांसद प्रतिनिधि से न हो जाए। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि हजारों करोड़ की संपत्ति हड़पने वाला परिवार आकंठ भृष्टाचार में डूबा हुआ है, जिसे भाजपा गले लगा रही है। उन्होंने केंद्र की उज्जवला योजना पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि फ्री में गैस सिलेंडर तो दे दिए, लेकिन 450 का गैस सिलेंडर 1150 का कर दिया, जिससे गरीबजनों के पास सिलेंडर भरवाने के लिए पैसे नहीं हैं और गैस पर खाना बनाने की आदत हो जाने से अब उन्हें फिर से लकड़ी पर खाना बनाने में तकलीफ हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री फिल्मी दुनिया में पैसा लगाकर व्यापार कर रहे हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े लूट हो रही हैं, लेकिन कहीं भी कानून का शिकंजा नजर नहीं आ रहा है। इस मौके पर उनके साथ इंटक नेता राजेंद्र नाती, रघु भदौरिया प्रमुख रूप से मौजूद रहे। प्रदेश में सबसे अधिक ठंड ग्वालियर अंचल में पड़ रही है और ऐसी कड़ाके की ठंड में मानवता की सेवा के लिए गरीबों को कंबल देने का कदम उठाया है। भाजपा मंहगाई से जनता की बददुआ ले रही है और कांग्रेस ठंड में गरीबों को कंबल ओढ़ाकर उनकी दुआ ले रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet pusulabet pusulabet holiganbet kingroyal kingroyal giriş betasus betasus giriş alobet alobet giriş holiganbet holiganbet giriş cratosroyalbet cratosroyalbet giriş matbet matbet giriş atlasbet betcio betplay holiganbet betcio piabet celtabet kulisbet kingroyal kingroyal giriş matbet matbet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş padisahbet holiganbet cratosroyalbet jojobet holiganbet casibom grandpashabet casibom jojobet grandpashabet vdcasino holiganbet betcio galabet betplay betzula betyap