भाजपा बूथ का पालक बनाये जायेंगे नरेन्द्रसिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रद्युम्नसिंह तोमर -अभय चौधरी
ग्वालियर। भाजपा का धेय है ‘‘बूथ जीता-चुनाव जीता और मेरा बूथ सबसे मजबूत’’। जब बूथ पर हम सभी टीम बनकर काम करेंगे तभी हमारी सरकार दोबारा बन पाएगी।भारतीय जनता पार्टी द्वारा सभी निर्वाचनों में मतदान केन्द्र को अपनी गतिविधियों का मुख्य केन्द्र बिंदु मानते हुए समस्त कार्यकर्ताओं को दो ध्येय वाक्य दिए हैं -1 – मेरा बूथ सबसे मजबूत 2 – बूथ जीता चुनाव जीता।
मतदान केन्द्र को मजबूत बनाने हेतु ही पार्टी द्वारा सभी मतदान केन्द्रों पर त्रिदेव ( बूथ अध्यक्ष, महामंत्री एवं बी.एल.ऐ.) बनाये गए हैं जो बूथ समिति एवं पन्ना प्रभारियों के साथ पार्टी को सर्वव्यापी एवं सर्व स्पर्शी बनाने का कार्य सतत करते हैं। मतदान केन्द्र इकाई को और अधिक सशक्त बनाने एवं समन्वय को दृष्टिगत रखते हुए जिला ग्वालियर महानगर इकाई द्वारा वर्ष 2014 में किये गये प्रयोग को आगे बढ़ाते हुए इस बार सभी 944 बूथों पर रहने वाले वरिष्ठ नेताओं को स्वयं के बूथ का पालक बनाया है। ये सभी पालक अपने – अपने बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय कर प्रदेश द्वारा तय करणीय कार्यों को करते हुए हर बूथ पर 51ः मत भाजपा को दिलाने हेतु संकल्पित होकर कार्य करेंगे।
भाजपा वरिष्ठ एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं के बूथ
नरेंद्र सिंह तोमर – 164, ज्योतिरादित्य सिंधिया – 263, प्रद्युम्न सिंह तोमर – 297, विवेक शेजवलकर – 85, अभय चैधरी – 82, श्रीमति माया सिंह – 264, जयभान सिंह पवैया – 38, अनूप मिश्रा – 254, जयप्रकाश राजौरिया – 230, मुन्नालाल गोयल – 161, नारायण सिंह कुशवाह -27, घनश्याम पिरोनिया -184, श्रीमती सुमन शर्मा – 101, श्रीमती समीक्षा गुप्ता – 185, जयसिंह कुशवाह – 70, मनोज तोमर -271, जयप्रकाश राजौरिया – 230, वेदप्रकाश शर्मा – 183, अरुण सिंह तोमर – 256, राकेश माहौर – 4, राजेश सोलंकी – 182, गंगाराम बघेल – 79, विवेक जोशी – 73, बिजेंद्र सिंह जादौन 231, महेंद्र सिंह यादव – 321, किशन मुदगल – 175, आशीष प्रताप सिंह – 228, जीतेन्द्र गुर्जर – 91, राकेश जादौन – 261, कमल माखीजानी – 154, राजकुमार परमार – 86, अशोक शर्मा – 201, जवाहर प्रजापति 56, श्रीमती मीना सचान – 308, मनीष राजौरिया – 217, देवेश शर्मा – 165, नीतेश शर्मा – 97, ओमप्रकाश शेखावत – 259, अशोक जैन – 167, रविंद्र सिंह राजपूत – 58, रामनारायण दुबे – 172, अरुण कुलश्रेष्ठ – 180, विनोद शर्मा – 242, राजू सेंगर – 305, हरीश मेवाफरोस – 247, हरिमोहन पुरोहित – 22, महेश जायसवाल – 133, धर्मेंद्र राणा – 186, रामेश्वर सिंह भदौरिया – 128, पारस जैन – 266, अशोक जादौन – 142, सुरेंद्र शर्मा – 240, अशोक पटसारिया – 255, श्रीमती खुशबू गुप्ता – 219, महेश उमरैया – 248, राजेंद्र जैन – 175, पप्पू बड़ोरी, मुलायम सिंह यादव – 22, वेदप्रकाश शिवहरे – 255, दीपक शर्मा – 155, देवेंद्र पवैया – 275, श्रीमती हेमलता बुधौलिया – 91, राकेश खुरासिया – 176, कँवर मंगलानी – 265, केशव मांझी 153, धर्मेंद्र तोमर -49, गिर्राज कंसाना 244, सत्येंद्र शर्मा 24, श्रीमती नीलिमा शिंदे 233, विनय जैन 80, विवेक चैहान 256, अभिनन्दन त्यागी 117, विवेक शर्मा 237, प्रतीक तिवारी 233, राजेश बाधवानी 186, डॉ राकेश बाथम 142 निश्चय ही आगामी निर्वाचनों में विजय भारतीय जनता पार्टी की ही होगी।

