ब्रेकिंग न्यूज-चीन ने एलएसी पर 30-35 टैंक तैनात किये
लद्दाख. भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर जारी गतिरोध के बीच चीन की नई साजिश सामने आई है। चीन ने भारतीय चौकियों के सामने टैंक तैनात किये हैं। आपको बता दें कि भारत और चीन के बीच एलएसी पर पिछले 8 माह से विवाद चल रहा है।
चीन ने रेचिन लॉ और मुखोसरी पर 30-35 टैंक तैनात किये
चीन ने एलएसी पर रेजांग ला, रेचिन लॉ और मुखोसरी पर टैंक पर तैनात किये हैं। एलएसी पर चीन के टैंक का एक्सक्लूसिव वीडियो मौजूद हें। जिसमें साफ दिखाई दे रहे है कि चीन ने सीमा पर भारतीय चौकियों के सामने 30-35 हल्के और आधुनिक टैंकों की तैनाती की हैं।
17000 फीट ऊंचाई पर तैनात भारतीय टैंक
चीन को करारा जवाब देने के लिए भारत ने भी पूरी तैयारी की है और पहली बार 17000 फीट पर टैंक तैनात किए हैं । यह पहला मौका है जब भारत ने इतनी ऊंची पहाड़ी पर टैंकों की तैनाती की है । पूर्वी लद्दाख के रेजांग ला, रेचिन ला और मुखोपरी की पहाड़ियों पर इन टैंकों की तैनात किया गया है।
8 महीने से चल रहा है भारत-चीन विवाद
बता दें कि भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर विवाद पिछले साल मई में शुरू हुआ था, जब चीन ने लद्दाख के अक्साई चिन की गलवान घाटी में भारत की ओर से सड़क निर्माण को लेकर आपत्ति जताई थी। 5 मई को भारतीय सेना और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प होने के बाद सैन्य गतिरोध पैदा हो गया। इसके बाद चीनी सैनिक 9 मई को सिक्किम के नाथू ला में भी भारतीय सैनिकों के साथ उलझ गए थे, जिसमें कई सैनिकों को चोटें आई थीं ।

