Uncategorized

बेटी से छेड़छाड़ का विरोध किया तो पिता को बीच सड़क पर दिन दहाडे पीटा, बेहोश होने तक की पिटाई

मुरैना. बैरियर चौराहे पर रविवार 29 जून की दोपहर पंचर की दुकान चलाने वाले रामवरन कुशवाह पुत्र राम किशन कुशवाह 40, निवासी कासपुरा को 4 युवकों ने सरेआम पीट दिया। हमले के पीछे बेटी से छेड़छाड़ और उसके बाद हुए विवाद की रंजिश बताई जा रही है।
घटना का वीडियो भी सामने आया है। हमलावर लाठी-डंडों और पत्थरों से रामबरन पर हमला करते हुए दिखाई दिये है। बदमाशों ने रामबरन के पैर पर 3 बार पत्थर भी पटका, जिसके बाद वह बेहोश हो गया।
क्या है मामला
घटना के अगले दिन यानी शनिवार (28 जून) को कासपुरा गांव में पंचायत बुलाई गई थी। दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया था। लेकिन रविवार दोपहर चारों बदमाशों ने शहर के बैरियर चौराहे पर रामबरन को घेर लिया और मारपीट की। घटना के दौरान वहां मौजूद एक युवक ने पूरी घटना का वीडियो बनाया। वीडियो में दिख रहा है कि युवक शख्स को पीटते हुए जमीन पर गिराते हैं और फिर उस पर पत्थर पटकते हैं। मारपीट के बाद रामकिशन बेहोश हो गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे लेकर थाने पहुंचे। वहां से घायल को अस्पताल ले जाया गया।
हत्या से दोनों पक्षों में गाली-गलौज और हाथापाई भी हुई थी
दो दिन पूर्व रामबरन की दुकान पर गुढ़ा गांव के धर्मवीर गुर्जर, रंजीत गुर्जर, भूरा गुर्जर और मोनू गुर्जर पहुंचे थे। वहां पर इन चारों ने रामबरन की बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी, जिसका उसने विरोध किया। उस दिन दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और हाथापाई भी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş