बीजेपी ने भारत माता की जय बोलने पर लड़की से बदसलूकी की, किशोरी को मंच से उतारा
इंदौर. इंदौर में एक लड़की को भारत माता की जय का नारा लगाने पर सजा भुगतनी पड़ी. शहर के राजवाड़े इलाके में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लड़की को भारत माता की जय बोलने पर मंच से उतार दिया गया और उसके साथ बदसलूकी की गई इसके बाद यहां धार्मिक नारे गूंजने लगे।
विधायक मालिनी गौड़ ने दोषियों पर सख्त एक्शन की मांग की है। किशोरी अपनी बात कहती है कि बीजेपी आतंकियों को सबक सिखाने पर जोर देती है और भारत माता की जय के साथ जय-जय श्रीराम का उद्घोष करती है। आयोजन स्थल पर तिरंगे झंडे लहरा रहे हैं और मंच पर जो बैनर लगा है उस पर बीजेपी नेताओं की तस्वीरें भी हैं बाद में उस किशोरी को मंच से उतार दिया जाता है और कई लोग उसे धमकाते भी हैं। पुलिस के जवान किशोरी को मंच से नीचे ले जाते हैं।
बीजेपी विधायक मालिनी गौड़ ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना बहुत ही शर्मनाक है। विधायक ने कहा कि जिस तरह से भारत माता की जय बोलने पर मंच से उतारा गया और नारे लगाए, यहां तालिबानी संस्कृति नहीं चलेगी इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए।
बीजेपी विधायक ने कार्यक्रम के आयोजकों पर भी एक्शन की मांग की है उन्होंने कहा कि भारत में रह रहे हैं, तो भारत माता की जय बोलना पड़ेगा, वंदेमातरम कहना होगा, नहीं तो उन्हें देश से निकाला जाए। इस आयोजन को लेकर विधायक गौड़ ने बताया कि यह कार्यक्रम अल्पसंख्यक समाज के युवक ने आयेाजित किया था जो बीजेपी का कार्यकर्ता रह चुका है।

