बिपरजॉय तूफान से पहले गुजरात और मुबई के तटीय इलाकों में आधी -वर्षा में 7 की मौत, गुजरात के जिलों को 30 हजार लोगों को निकाला

पौरबंदर. अरब सागर से उठा तूफान बिपरजॉय गुजरात की तरफ बढ़ रहा है। यह तूफान 15 जून की दोपहर को कच्छ जिले के जखौ पोर्ट से टकराने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को तूफान कुछ कमजोर हुआ है। हालांकि यह अब भी खतरनाक ही है। 15 जून को जब यह गुजरात के तट से टकरायेगा तो 150 किमी प्रतिघंटे तक की रफ्तार से हवायें चलने का अनुमान है। तूफान के चलते गुजरात और मुबई के तटीय इलाकों से आंधी वर्षा का दौर जारी है। जिसमें 7 लोगों की मौत की खबर है। इधर, मंगलवार की शाम को नवी मंुबई में वर्षा शुरू हो गयी है।

उधर, अमित शाह ने आज दिल्ली में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्रियों के साथ बैठक की। उन्होंने बिपरजॉय तूफान से निपटने को आपदा प्रबंधन के लिए 8000 करोड़ रुपए की 3 बड़ी स्कीमों की घोषणा की।इसमें फायर ब्रिगेड का आधुनिकीकरण, बाढ़ नियंत्रण और लैंडस्लाइड की घटनाओं पर रोकथाम शामिल हैं। इसके बाद गुजरात सरकार ने कच्छ-सौराष्ट्र में समुद्र तट से 10 किलोमीटर की सीमा में 7 जिलों से 30 हजार लोगों को निकालकर शेल्टर होम में भेज दिया।

गुजरात के द्वारका से 290 किमी दूर है तूफान
मौसम विभाग के मंगलवार सुबह 9 बजे के अपडेट के मुताबिक, तूफान 8 किमी/घंटे की रफ्तार से नॉर्थ-वेस्ट में आगे बढ़ रहा है। तूफान मंगलवार सुबह 5:30 बजे पोरबंदर से 300 किमी, द्वारका से 290 किमी, जखौ पोर्ट से 340 किमी, नालिया से 350 किमी दूर था। मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात के 14 जून की सुबह तक उत्तर की ओर बढ़ने का अनुमान है, जिसके बाद ये मुड़कर नॉर्थ-नॉर्थ ईस्ट दिशा में आगे बढ़ेगा।

