बावरिया गैंग के आरोपियों से 12 लाख रूपये की सोने की ज्वेलरी जब्त
ग्वालियर. राधाकृष्ण गार्डन से 18 फरवरी को शादी समारोह में से बेटी शादी मे ंदेने के लिये ज्वेलरी से भरा बैग, नगदी और कार की चाबी से भरा बैग लेकर बावरिया गैंग के 4 सदस्यों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना को महिला लेकर भागी थी और बाहर खड़ी मोटरसाईकिल बैठकर फरार हो गये थे। घटना के बाद सक्रिय पुलिस ने स्मार्ट सिटी के कैमरे फुटेज तलाशने शुरू किये उसमें से बाइक का नम्बर ट्रैस हुआ। आपको बता दें कि वाबरिया गैंग के सदस्य घटना के 15 पहले से सक्रिय थे। पुलिस की टीम इन लुटेरों को तलाशती हुई भरतपुर के रंजीतनगर के गोकुल नगर पहुंची। यह जानकारी आयोजित पत्रकारवाता्र में एएसपी सुमन गुर्जर ने दी। इस मौके पर सीएसपी आयुष गुप्ता, टीआई मिर्जा आरिफ बेग मौजूद रहें।
पुलिस की टीम ने गोकुल नगर बस्ती मिले आरोपियों से पूछताछ की तो चोरी का माल अपने पास होना बताया सोने का हार, एक मंगल सूत्र, 4 सोने की चूडी, एक करधोनी, सोने का पानी चढा एक हथफूल, एक जोड़ी चांदी की पायल को आरोपियों के कब्जे से जब्त किया गया है। आरोपियों से बरामद समान की कीमत करीब 12 लाख रूपये बताई गयी। इनको न्यायालय में पेश कर पीआर पर लिया जायेगा इन अन्य वारदातों के खुलने का अनुमान है।

