बाल-बाल बचे तुलसी सिलावट
भोपाल. मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट की कार का भोपाल के तुलसीनगर के पास एक्सीडेंट हो गया। मंगलवार की दोपहर लगभग 12 बजे हुए एक्सीडेंट में मंत्री तुलसी सिलावट को चोट नहीं लगी है। वह दूसरी कार से रवाना हो गये। दुर्घटनाग्रस्त कार का ेवन विभाग के गेस्ट हाउस के नजदीक पार्क कराया गया है।
सूत्रों ने बताया है कि मंत्री सिलावट की कार का एक्सीडेंट उस समय हुआ जब वह कैबिनेट बैठक में शामिल होने बंगले से मंत्रालय के लिये रवाना हुए थे। मंत्री सिलावट की कार जब तुलसीनगर चौराहे पर पहुंची तभी 5 नम्बर की तरफ से आ रही है एक तेज रफ्तार कार ने मंत्री की कार में ड्रायवर साइड से टक्कर मार दी। इससे कार का अगला गेट अन्दर की तरफ दब गया। जबकि टक्कर मारने वाली कार का बोनट खुल गया। हालांकि हादसे में किसी को भी चोट नहीं लगी है।

