LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

वर्तमान में भाजपा तीन धड़ों में बट चुकी, बाढ़ आना यह तो प्रदेश सरकार की लापरवाही है-पूर्वमंत्री जयवर्द्धनसिंह

ग्वालियर. बाढ़ आना तो प्रदेश सरकार की लापरवाही और फैलुअर है दूसरी ओर प्रदेश सरकार अन्न उत्सव मना रही है हमारी भी सरकार रही है हमने तो कभी जनता की भूख प्यास पर इस तरह अन्न उत्सव कभी नहीं मनाया है यह आरोप कांग्रेस नेता अशोक सिंह के निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री जयवर्द्धन सिंह ने लगाया है। इस मौके पर विधायक डॉ. सतीश सिकरबार, लाखनसिंह, वासुदेव शर्मा, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा कार्यवाहक अध्यक्ष अमरसिंह माहौर और अशोक सिंह मौजूद रहें।

भाजपा तीन हिस्सों में बट चुकी है

जयवर्द्धनसिंह ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि वर्तमान में भाजपा तीन हिस्सों में बट चुकी है पहली शिवराज सिंह, दूसरी महाराज भाजपा और तीसरी नाराज भाजपा। इसके अलावा उन्होंने राज्य सरकारों के मंत्रियों को पर निशाना साधा है।
नाश्ता किया और कार्यकर्त्ताओं से मिले
पत्रकारों के सवालों के जवाब देने के बाद वहीं पर जयवर्द्धनसिंह ने नाश्ता ग्रहण किया इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, चन्द्र मोहन नागौरी, भगवानसिंह यादव, बाबू रामसेवक सिंह आदि लोग मौजूद रहें।
कांग्रेस नेता वीरसिंह के यहां पहुंचे जयवर्द्धनसिंह
सोमवार को जिला प्रशासन ने पुलिस के साथ मिलकर कांग्रेस नेता वीरसिंह तोमर के यहां पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की थी वहां मौके पर पहुंच कर कहां यह तो ज्यादती है। जबकि वीरसिंह का कहना है या तो सभी का हटाओं नही ंतो पक्षीय कार्यवाही करना तो गलत है। यह द्वेषवश की कार्यवाही है।

बुधवार सुबह ग्वालियर में प्रदेश सरकार में पूर्वमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा पर तीखे प्रहार किए हैं। राघोगढ़ घराने के जयवर्धन सिंह मुरैना में शहीदों के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने ग्वालियर में कई कांग्रेस नेताओं के घर पहुंचकर मुलाकात की है। कांग्रेस नेता अशोक सिंह के घर पर पत्रकारों से भी चर्चा की है। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह, विधायक लाखन सिंह, कांग्रेस शहर अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, कांग्रेस नेता अशोक सिंह उपस्थित रहे। यहां जयवर्धन सिंह वैक्सीनेशन पर बोले हैं कि विस्तृत कार्यक्रम बनाना चाहिए। भाजपा को कांग्रेस से सीखना चाहिए कि जिस तरह से कांग्रेस ने पोलियाे अभियान चलाया था उसी तर्ज पर वैक्सीनेशन को बढ़ाना चाहिए। गांव-गांव में वैक्सीन लगाने पर जोर देना चाहिए। जिस गति से वैक्सीनेशन चल रहा है मुझे नहीं लगता इस साल यह पूरा हो पाएगा।

सिंधिया के विकल्प में खुद के सवाल पर भी बोले जयवर्धन

जब पूर्वमंत्री जयवर्धन सिंह से पूछा गया कि सिंधिया के जाने के बाद प्रदेश और विशेषकर ग्वालियर-चंबल अंचल में युवा विकल्प के रूप में आप खुद को देखते हैं तो उनका कहना था कि ग्वालियर- चंबल अंचल में लाखन सिंह, डॉ. गोविंद सिंह, केपीसिंह जैसे बड़े नेता हैं। मैं भी खुद भी ग्वालियर-चंबल संभाग से हूं। जब भी आवश्यकता होगी और पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, मैं हर तरह से जनता की सेवा के लिए तैयार हूं।

जयवर्धन सिंह बोले- भाजपा ने OBC वर्ग को धोखा दिया है

पूर्वमंत्री जयवर्धन सिंह से जब OBC आरक्षण पर मचे बवाल पर सवाल किया गया तो उनका कहना था कि जब कमल नाथ मुख्यमंत्री थे तब कांग्रेस ने तय किया था कि OBC को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। पर जैसे ही सरकार बदली नई सरकार ने कोर्ट में जवाब पेश किया कि जो 13 से 14 प्रतिशत अतिरिक्त आरक्षण होना है यह अभी संभव नहीं है। कह सकते हैं कहीं न कहीं भाजपा सरकार ने ही प्रदेश के OBC वर्ग के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है।

बाढ़ से लोग भूखे मर रहे हैं, आप अन्न उत्सव मना रहे हैं

ग्वालियर में बाढ़ प्रभावित लोगों पर भी बोले हैं कि यहां बाढ़ प्रभावित लोग भूख से बेहाल हैं। आर्थिक मदद नहीं पहुंची है और भाजपा अन्न उत्सव मना रही है। बैग पर अपने फोटो छपवाए जा रहे हैं। कांग्रेस ने कभी इस तरह का प्रचार नहीं किया। पर असरदार तरीके से कई अभियान चलाए। भाजपा और प्रधानमंत्री जी को कांग्रेस से सीखना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel matbet güncel holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis meritking meritking giriş betturkey bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis holiganbet holiganbet giriş betasus batasus giriş perabet perabet giriş casibom holiganbet jojobet kalitebet kalitebet giris wbahis tambet betbey grandpashabet grandpashabet ibizabet betgit