बहन पर कॉमेंट तो चाकू से गोदकर युवक की हत्या, हमलावर 5 थे
ग्वालियर. शनिवार की दोपहर एक युवक की 5 हमलावरों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी। युवक गणेश पंडाल के बाहर खड़ा था। हमलावर आये और खींचकर उसे सड़क पर ले आये। अभी वह कुछ समझ पाता उससे पहले ही दीपक नाम के हमलावर ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। 15 दिन पूर्व मृतक दीपक से झगड़ा हुआ था। उसने दीपक की बहन के बारे में कोई कमेंट किया थां तभी से वह उस पर रंजिश रखे हुए था। घटना राठौर चौक गदाईपुरा में शनिवार की दोपहर 2 बजे की है।
घायल को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर हमलावरों की तलाश में दविश दे जा रही हे। 2 हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मुख्य आरोपी दीपक तिवारी, जिसने हत्या की
क्या है घटनाक्रम
हजीरा थाना इलाके स्थित गदाईपुरा राठौर चौक निवासी ऋतिक उर्फ रित्विक वर्मा 20, पेशे हलवाई था। अभी वह हलवाई का काम सीख रहा है। शनिवार को गणेश चतुर्थी पर वह घर के पास ही गणेश पंण्डाल के बाहर खड़ा था। यहां मोहल्ले के लोग गणेश प्रतिमा विराज रहे थें तभी वहां मोटरसाईकिल से दीपक तिवारी अपने साथियों कमल, राहुल सिंह, साहिल और एक अन्य के साथ पहुंचे। हमलावरों ने शर्ट की कॉलर पकड़ ऋतिक को घसीटा और बीच सड़क पर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद दीपक ने चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ हमला किये। जिसमें ऋतिक लहूलुहान हो गया। भीड़ एकत्रित होते ही हमलावर चाकू छोड़कर मौके से भाग गये। राहगीरों ने मामले की खबर तत्काल पुलिस को दी और घायल को बिरला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने घटनास्थल पर चाकू जब्त करने के साथ ही अस्पताल पहुंचकर शव को निगरानी में ले लिया है।

