बसवराज बोम्मई बने कर्नाटक के नए सीएम, 3 डिप्टी सीएम भी लेंगे सुबह 11 बजे शपथ
बेंगलुरू. कर्नाटक में नए मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है, पार्टी पर्यवेक्षक धर्मेंद्र प्रधान और जी किशन रेड्डी बेंगलुरू में है। नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई होंगे। विधायक दल की बैठक में बोम्मई को नेता चुना गया है। बोम्मई के साथ तीन डिप्टी सीएम भी शपथ लेंगे। कर्नाटक में गोविंद कारजोल, आर अशोक और रामलु उप मुख्यमंत्री बनेंगे। शपथ ग्रहण सुबह 11 बजे होगा।
कौन है बसवराज बोम्मई
कर्नाटक के अगले किंग और फिलहाल राज्य के गृहमंत्री 61 वर्षीय बसवराज बोम्मई योदियुरप्पा के करीबी है और येदियुरप्पा के दोनों मंत्रिमंडल में मंत्री रहे है। वे पेशे से इंजीनियर रहे है और वर्ष 2008 में जनता दल सेक्युलर को छोड़ कर बीजेपी में शामिल हुए तब से पार्टी में बने हुए है। वे बीजेपी की नीतियों को बखूबी समझते है और पार्टी नियमों के तहत किसी फेसले का पालन करने में कतराते नहीं हैं।
गृहमंत्री अमित शाह की भी पसंद
बसवराज बोम्मई मृदुभाषी है और उनकी भाषा पर बढि़या पकड़ है वे कन्नड़, हिंदी और अंग्रेजी तीनों भाषाओं में पारंगत है। माना जाता है कि अमित शाह से भी उनके अच्छे संबंध है। बोम्मई के खिलाफ सिर्फ एक चीज जाती है कि वो आरएसएस से नहीं हैं। वे बीजेपी में आने से पहले जनता दल सेक्युलर से 2 बार विधायक रहे हैं।

