Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

बम बम भोले-अचलेश्वर गर्भगृह में दर्शन के लिये श्रद्धालुओं की आधा किमी लम्बी लाईन, कोटेश्वर महादवे पर पूजा की सिंधिया ने

ग्वालियर. महाशिवरात्रि पर प्रमुख शिवमंदिर अचलेश्वर, गुप्तेश्वर और कोटेश्वर महादेव सहित हजारेश्वर और भूतेश्वर पर सुबह 6 बजे श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर 12.30 बजे राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया कोटेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की और यहां उन्होंने कहा कि भगवान से बड़ा कोई भी नहीं हैं।
अचलेश्वर मंदिर के गर्भगृह में पहुचने में लग रहे थे 2 घंटे
अचलेश्वर मंदिर पर तो यह हाल था कि यहां गर्भगृह तक पहुंचने में श्रद्धालुआ को 1 से 2 घंटे तक लग रहे थे। लगभग आधा किमी दूर से लाइन में पैदल चलकर लोग मंदिर तक पहुंचे। इन्दरगंज चौराहा की ओर से महिलायें और पुरूषों की अलग अलग लाईन थी इसी तरह से कटोराताल चौराहा से लाइनों श्रद्धालु लगे हुए थे। गुरूवार को शहर के शिवालय बम -बम भोले के नारों से गूंज उठे। सड़कांे पर जगह जगह फलाहार वितरण किया जा रहा है । शहर का माहौल शिव भक्तिमय हो गया है। भक्ति में लोग कोविड को भूल गये हैं न तो मंदिर के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग दिखाई दी और न ही चेहरे पर मास्क दिखाई दिये।
गर्भगृह में एक साल बाद मिला श्रद्धालुओं को प्रवेश
शहर के प्रमुख शिवमंदिरों में से एक अचलेश्वर महादेव पर रात 12 बजे से ही कांवड लेकर शिवभक्तों का आना शुरू हो गया था। पहले उनके लिये गर्भगृह के पट खोले गये। अचलेश्वर महादेव, कोटेश्वर महादेव और गुप्तेश्वर महादेव का अभिषेक किया गया। इसके बाद शिवमंदिरों को आमभक्तों के लिये खोल दिया गया। दोपहर तक हजारों की संख्या में लोग दर्शन करने पहुंचे। यह पहला मौका जब कोरोनाकाल के बाद किसी त्यौहार पर मंदिरों में इतनी संख्या में भीड़ दिखाई दी। कहां क्या हालात रहे एक नजर में।
अचलेश्वर महादेव
यहां चैंबर ऑफ कॉमर्स के बाहर से दर्शन के लिए लाइन लगी है। चैंबर ऑफ कॉमर्स के सामने ललितपुर कॉलोनी, MLB कॉलेज रोड होते हुए अचलेश्वर मंदिर तक लोग पहुंच रहे हैं। इस दौरान दर्शन करने में सुबह 1 घंटे का समय लगा। दोपहर में भीड़ बढ़ने पर लाइन और भी लंबी हो सकती है। मंदिर प्रबंधन के अपील के बाद भी कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ती रहीं। मंदिरों के बाहर प्रसाद वितरण के काउंटर लगे हैं।
कोटेश्वर मंदिर पर सिंधिया ने की पूजा
कोटेश्वर महादेव पर भी यही हाल है। यहां भी रात 12 बजे से शिवभक्त पहुंचना शुरू हो गए थे। कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए इस बार अंदर प्रसाद के काउंटर नहीं लगाए गए। मंदिर में दर्शन के लिए सुबह 6 बजे से शहर के लोग मंदिर पहुंचे हैं। मंदिर के बाहर कतार लगी हैं। दोपहर 12 बजे यहां राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे और पूजा अर्चना की।
मंदिर के आसपास सुरक्षा
शहर प्रमुख मंदिरों अचलेश्वर, कोटेश्वर, गुप्तेश्वर, भूतेश्वर समेत करीब 30 से ज्यादा मंदिरों पर भक्तों की सुबह से भीड़ है। इसलिए शिव मंदिरों के आसपास और सड़कों पर पुलिस भी चौकस रही है। बड़े मंदिरों के बाहर अस्थायी पुलिस चौकी बनाई गई हैं।
निकली शिव बारात
गुप्तेश्वर मंदिर से गुरुवार दोपहर 12 बजे शिव बारात भी निकाली गई। महाशिवरात्रि पर गुप्तेश्वर सेवा संघ द्वारा निकाली जाने वाली शिव बारात गुप्तेश्वर मंदिर से निकलकर जनकगंज, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, ऊंटपुल, इंदरगंज चौराहे से होती हुई अचलेश्वर मंदिर पहुंची। रास्ते में कई जगह बारात का स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel matbet güncel holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis meritking meritking giriş betturkey bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis holiganbet holiganbet giriş betasus batasus giriş perabet perabet giriş casibom holiganbet jojobet kalitebet kalitebet giris wbahis tambet betbey grandpashabet grandpashabet ibizabet betgit palacebet betsalvador mercurecasino