फौजी का लव अफेयर था की आत्महत्या, फौजी देर तक फोन पर बात करता रहा, आर्मी एरिया में पेड़ पर लटका मिला शव
ग्वालियर. शनिवार को फौजी ARMY ने फांसी लगा ली और सुबह जब उसके साथी जागे तो फौजी बैरक में नहीं था। साथियों ने तलाश शुरू की तो 2 घंटे के बाद बैरक के पीछे जंगल में एक पेड़ के फंदे से लटका हुआ मिला। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी है। पुलिस ने फौजी के मोबाइल, दस्तावेज जब्त कर लिये हैं। जांच में पता चला है कि फौजी बिहार का रहने वाला था। वहां अपने ही गांव की युवती से उसका अफेयर था।
बिहार की रहने वाली 20 वर्षीय मनीष पुत्र चेतनारायण सिंह सेना में जवान था। पिछले 2 माह से उसकी तैनाती ग्वालियर में की गयी थी। वह शुक्रवार की रात खाना खाकर बैरक के रूम में सो गया था। शनिवार की सुबह 6 बजे जवानों की फायलिंग हुई तो वह गायब मिला। जिस पर उसकी तलाश शुरू की गयी तो यूनिट के साथी भी उसे तलाशने में जुट गये।
लगभग 2 घंटे के बाद बैरक के पीछे जंगल में झाडि़यों के पीछे मनीष नीम के पेड़ पर फंदे पर लटका हुआ मिला। इसकी खबर पुलिस को दी गयी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को निगरानी ने लेकर जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया। पड़ताल में पता चला है कि उसका प्रेम प्रसंल चल रहा था और वह काफी परेशान था।
इधर, छात्रा ने लगाई फांसी
पुरानी छावनी के हीरा नगर निवासी 16 वर्षीय भारती पुत्री राजवीर सिंह राठौर ने कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिस समय छात्रा ने फांसी लगाई, उसकी मां पड़ोस में गई थी। पिता ड्यूटी पर गए थे। हादसे का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी गई। जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चला है।

