Newsराष्ट्रीय

फैक्ट्री में जबरदस्ता आग बुझाने के लिये फायरब्रिगेड की 7 गाडि़यां घटनास्थल पर पहुंची, मजदूरों को निकाला बाहर

आग के कारण उठा धुएं का गुबार।

जयपुर. शनिवार को सेनेट्री नेपकिन की फैक्ट्री में भीषण आग लग गयी। घटना मनोहरपुरा थाने इलाके की है। आग लगने पर फैक्ट्री में मौजूद लोगों ने बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग काबू से बाहर हो गयी। इस पर फायरब्रिगेड की टीम को खबर दी गयी है। जयपुर सिटी और ग्रामीण के फायर ब्रिगेड की 7 गाडि़यों को घटनास्थल की ओर आग बुझाने के लिये भेजा गया है। अभी तक आग कंट्रोल में नहीं आयी है।
सैनेट्री नैपकिन की फैक्ट्री मनोहरपुर स्थित मंगलम इंडस्ट्रीज में है। फैक्ट्री में दोपहर 12 बजे के आग लगी थी। मनोहरपुरा थाने के सीआई राजेन्द्र यादव ने बताया है फैक्ट्री अशोक चौधरी की है। आग के दौरान अधिकांश लोग लंच पर गये हुए थे। फैक्ट्री में किसी के भी होने की कोई जानकारी नहीं है। सीआई राजेन्द्र यादव ने बताया कि आग बुझाने का काम चल रहा है। 7 गाडि़यां घटनास्थल पर आग बुझाने का काम कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल से लोगों को हटा दिया है। बिजली सप्लाई को बन्द कर दिया गया है। बिजली विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद है। फैक्ट्री मालिक अशोक चौधरी को भी जानकारी दी गयी है।
आग काबू करने की कोशिश की जा रही
फायरमैन मुकेश यादव ने बताया- जानकारी मिलने पर हमारी टीम मौके पर पहुंची। आग अधिक होने पर कंट्रोल रूम को जानकारी दी गई। इस पर चौमूं, मनोहरपुरा से गाड़ियां मंगवाई है। गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। आग पर काबू पाने में करीब दो घंटे और लगेंगे।सीआई राजेन्द्र यादव ने बताया- अशोक चौधरी की यहां पर दो फैक्ट्री हैं। आग लगने वाली फैक्ट्री में 45 मजदूर काम करते हैं। शॉर्ट सर्किट से जैसे ही आग लगी जो मजदूर लंच पर नहीं गए थे, वे भी बाहर निकल भागे। अशोक चौधरी मौके पर पहुंच गए। फैक्ट्री में प्लास्टिक का सामान अधिक है। इसलिए अभी तक केवल 60 प्रतिशत आग को कंट्रोल किया गया है। सभी मजदूर सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al queenbet holiganbet casinoroyal betplay bahiscasino