Uncategorized

प्रॉपर्टी व्यापारी को 4 बदमाश अपहरण कर सड़कों को घुमाते रहे

ग्वालियर. प्रॉपर्टी व्यापारी का 4 बदमाशों ने अपहरण कर वह उसे कार से बंधक बनाकर 2 घंटे तक सड़को ंपर घुमाते रहे। घटना महाराजपुर थाना इलाके से शताब्दीपुरम पानी की टंकी के पास टाइगर चौक की हे। रविवार की रात लगभग 9 बजे घटना का पता चलते ही पुलिस सक्रिय हुई तो घेराबंदी शुरू कर दी तो बदमाश प्रॉपर्टी डीलर को छोड़कर भाग गये। सोमवार की दोपहर को पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है मामला
ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम निवासी गिर्राज डंडोतिया पुत्र राम गोविंद डंडोतिया एक प्रॉपर्टी कारोबारी है। रविवार रात 9 बजे अपनी टाइगर चौक स्थित दुकान पर बैठे थे। तभी अरविंद गुर्जर और शेरू गुर्जर उर्फ शशांक का पुराने लेन-देन को लेकर कॉल आया। वे धमकाने लगे। विरोध किया तो उसे उठा ले जाने की धमकी दी। धमकी से घबराए गिर्राज ने मामा को कॉल लगाकर बुला लिया। इसी बीच अरविंद गुर्जर और शेरू गुर्जर उर्फ शशांक एक कार से वहां पर पहुंचे। उनके 2 अन्य साथी बाइक पर थे। आते ही उन्होंने मारपीट की और उसे कार में पटक लिया। जब मामा ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनकी मारपीट कर उसे लेकर चले गए। इसके बाद वह उसे सड़कों पर चलती कार में मारपीट करते रहे। सूचना मिलने पर पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए शहर में नाकाबंदी लगाई तो बदमाश घबराकर प्रॉपर्टी कारोबारी को सड़क पर ही छोड़कर भाग गए। फिलहाल पुलिस में पीड़ित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *