पेट्रोल पम्पों की जाँच के लिये दल गठित
ग्वालियर जिले में स्थापित पेट्रोल पम्पों की जाँच के लिये कलेक्टर कौशलेन्द्रविक्रम सिंह के निर्देश पर जिला आपूर्ति नियंत्रक ओपी पाण्डे ने कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों के नेतृत्व में दल गठित किए हैं। उक्त दल अपने-अपने क्षेत्र में स्थापित पेट्रोल पम्पों की जाँच करेंगे।
जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि डबरा एवं भितरवार अनुभाग क्षेत्र के लिये कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी संदीप पाण्डे, मुरार ग्रामीण एवं मुरार शहर के लिए अरविंद सिंह भदौरिया, अनुभाग घाटीगाँव के लिये विपिन कुमार श्रीवास्तव, ग्वालियर के लिये महावीर राठौर, झाँसी रोड़ अनुभाग के लिये सौरभ जैन और लश्कर अनुभाग के लिये कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्रीमती सरिता कुशवाह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

