पूर्व सांसद एनके शेजवलकर की पुण्यतिथि पर सीएम शिवराजसिंह, नरेन्द्रसिंह तोमर, ज्योतिरादित्य ने किया माल्यार्पण
ग्वालियर. पूर्व सांसद एवं महापौर नारायण कृष्ण शेजवलकर की पुण्यतिथि के मौके पर नगरनिगम मुख्यालय में पहुंचकर सीएम शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, जयभानसिंह पवैया और महापौर विवेक शेजवलकर आदि माल्यार्पण किया।
केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और प्रभात झा निगम मुख्यालय में पहले पहुंच कर उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान का इंताजर किया, सीएम अपने तय कार्यक्रम 1 घंटे लेट पहुंचे। पूर्व पार्षद नीलिमा शिन्दे, डॉ. संजय रायजादा, पारस जैन आदि इस अवसर काफी संख्या भाजपा कार्यकर्त्ता भी मौजूद रहें।

