पुलिस ने चाइनीज मांझा बेच रहे दुकानदार बेचने वाले के खिलाफ कार्यवाही
ग्वालियर। – मकर संक्रांति पर होने वाले पतंग महोत्सव अवसरों पर चायनीज मांझा के उपयोग से पशु-पक्षियों के साथ-साथ मानव जीवन पर होने वाले नुकसान को दृष्टिगत रखते हुये कलेक्ट्रर द्वारा चायनीज मांझा के उपयोग पर बैन लगाने हेतु आदेश जारी किया गया है। जिस पर से पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को चायनीज मांझा का उपयोग करने वाले एवं बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये। इसी अनुक्रम में अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण निरंजन शर्मा द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में चायनीज मांझा के उपयोग पर रोक लगाकर उसे बेचने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
एसडीओपी डबरा विवेक शर्मा तथा थाना प्रभारी डबरा शहर निरीक्षक यशवंत गोयल के नेतृत्व में थाना बल की टीम को क्षेत्र में चायनीज मांझा के उपयोग पर रोक लगाकर उसे बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा अवैध चाइनीज मांझा के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए चांदनी चौक पर स्थित वर्मा प्रोविजन स्टोर के मालिक संतोष वर्मा पिता राम भरोसे वर्मा उम्र 37 साल निवासी हनुमान डंडा डबरा की दुकान को चेक किया गया तो दुकान में ड्रेगन के 47 नग, मोनो कटर 12 नग, सादा पन्नी वाला 20 नग कुल कीमत 1000 रुपए रखे मिले जिसे पुलिस टीम द्वारा विधिवत जप्त किया गया।

