पुलिस ने कंजरों के डेरे से 200 लीटर कच्ची शराब की जप्त
लगभग पॉच हजार लीटर गुड़ लहान को मौके पर किया नष्ट
ग्वालियर। जिले में अवैध कच्ची एवं जहरीली शराब बनाने व बैचने वालों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही के दौरन एएसपी ग्रामीण जयराज कुबेर को खबर मिली कि थाना करहिया क्षेत्रांर्तगत ग्राम चमेली का चक दुबही व लालडाड़ा क्षेत्र में कंजरों के डेरे पर हाथ भट्टी की अवैध कच्ची शराब बनाई जा रही है। एएसपी ग्रामीण द्वारा थाना भितरवार पुलिस को अवैध शराब का कारोवार करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने के लिये कहा गया।
एसडीओपी भितरवार अभिनव बारंगे की देखरेख में 21जनवरी को थाना प्रभारी करहिया एसआई अजय सिंह सिकरवार ने बल एवं थाना भितरवार व चीनौर के बल साथ के ग्राम चमेली का चक दुबही व लालडाड़ा क्षेत्र में कंजरों के डेरे पर दबिश देकर मौके पर 05 हजार लीटर गुड़ लहान हौद में भरा हुआ नष्ट किया तथा पुलिस टीम ने दबिष के दौरान दो अलग-अलग स्थानों से कुल 200 लीटर हाथ भट्टी की देशी कच्ची अवैध शराब कीमती करीबन 20,000 रुपये को जप्त कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

