पुलिस चैकिंग में पकड़े गये चोरों से 5 बाइक बरामद
ग्वालियर. Police चैकिंग के बीच शिवपुरी लिंक रोड पर मोटरसाईकिल सवार होकर आ रहे 3 संदिग्ध युवको को रोककर Bike के दस्तावेज मांगे तो युवक पुलिस को कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाये। पुलिस ने तीनों को पकड़कर थाने लेकर पहुंची, जहां सख्ती से पूछताछ की तो पकड़े गये युवकों से उनके द्वारा की गयी 4 चोरी की मोटरसाईकिल के बारे में बताया। सभी मोटरसाईकिल बरामद कर ली गयी है। पुलिस ने पकड़े गये तीनों मोटरसाईकिल चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनके द्वारा की गयी अन्य चोरी के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है। मामला कंपू थाना क्षेत्र के चिरवाई नाके की है।
पुलिस को देख बाइक चोर भागे, पीछा कर पुलिस ने पकड़ा
ग्वालियर के कम्पू थाना पुलिस ने बीती रात पुलिस चेकिंग के दौरान चिरवाई नाके पर एक बाइक पर 3 युवक आते दिखाई दिए । पुलिस ने जब उन्हे देखा तो रोकने का इशारा किया। पुलिस को देख रुकने के बजाय बाइक सवार तीनों युवकों ने अपनी बाइक दौड़ाकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर के तीनों बाइक सवार युवकों को धरदबोचा और पकड़ कर थाने लाई। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम अफजल आमिर और सादिक निवासी आवडापुरा का रहने वाले बताया। पुलिस ने जब पकड़े गए युवकों से गाड़ी के दस्तावेज मांगे तो युवकों ने बाइक को उनके द्वारा चोरी करना बताया गया है। पुलिस को समझते देर नहीं लगी कि पकड़े गए युवक शातिर चोर है। पुलिस द्वारा पकड़े गए चोरों से सख्ती से पूछताछ करने पर उनके पास से चार और चोरी की बाइक बरामद की हैं। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए तीनों बाइक चोरों के खिलाफ धारा 413 व 414 के तहत अपराध मामला दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है

