पीएम मोदी ने सेना को सौंपा अर्जुन टैंक-14
चेन्नई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु और केरल के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे इस मौके पर उन्होंने चेन्नई में 118 अत्याधुनिक अर्जुन टैंक भारतीय सेना को सौंपे। अर्जुन टैंक को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन ने विकसित किया है। इसे पश्चिमी राजस्थान के रेगिस्तान में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात किया जाएगा। वहीं पीएम मोदी ने शहर में मेट्रो रेल फेज-1 एक्सटेंशन का उद्घाटन किया और वाशनरमेनपेट से विम्को नगर तक यात्री सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी चेन्नई में सुबही जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचा जहां राज्य के उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने उनका स्वागत किया। डिप्टी सीएम पनीरसेल्वम में कहा कि पीएम मोदी ने सुनिश्चित किया है कि अम्मा की विरासत और यादें तमिलनाडु में बनी रहे। अम्मा की सरकार की कोशिशों के प्रति समर्थन में वो हमेशा प्रतिबद्ध है।
चेन्नई के बाद पीएम नरेंद्र मोदी करीब 3.30 बजे केरल के कोच्चि शहर पहुंचेंगे जहां सार्वजनिक क्षेत्र की कई परियोजनाओं की शुरूआत करेंगे। वह बीपीसीएल की 6 हजार करोड़ रुपए की प्रोपलीन डेरिवेटिव्स पेट्रोकेमिकल्स परियोजना राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वहीं कोचीन पोर्ट पर 25 करोड़ की लागत वाले इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल सागरिका और कोचीन पोर्ट के पुनर्निमाण परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।

