Latestराज्यराष्ट्रीय

पीएम मोदी के भोपाल दौरे पर केंद्रीय खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर, मोदी का तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा, 2 आईजी, 5 डीआईजी समेत 142 अफसरों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी

भोपाल. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 नवंबर के भोपाल दौरे को लेकर सुरक्षा तैयारियों पर फोकस है। एसपीजी ने कार्यक्रम से पहले ही डेरा डाल दिया है। वहीं, कार्यक्रम स्थल की अभेद सुरक्षा का खाका खींचा जाने लगा है। इसे लेकर सिक्योरिटी एजेंसीज, पुलिस अधिकारियों के बीच बैठकें भी की जा रही हैं, जिसमें एसपीजी समेत पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहते हैं। पीएम की सुरक्षा के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री की आंतरिक सुरक्षा के पहले घेरे में एसपीजी कमांडो, दूसरी-तीसरी सुरक्षा में एमपी एटीएस के कमांडो, केंद्रीय खुफिया एजेंसी के साथ और सेंट्रल पैरामेलेट्री फोर्स के जवान शामिल रहेंगे। हाॅक फोर्स के कमांडो भी पुलिस को मिले हैं। केंद्रीय खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। एसपीजी ही सभी सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप देगी।

इनके अलावा 2 आईजी, 5 डीआईजी, 20 एसपी, 35 एडिशनल एसपी, करीब 80 डीएसपी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। पीएम के आगमन को देखते हुए पूर्व से ही शहर भर के आयोजनों को रदद करने के साथ ही राजनीतिक गतिविधियों को रोक दिया गया है। इसके लिए प्रशासन की ओर से लगातार मौका मुआयना किया जा रहा है। साथ ही, सुरक्षा व्‍यवस्‍था के लिए निगाह बनाए हुए है।

4 हजार पुलिस जवान रहेंगे तैनात
बाहरी सुरक्षा में करीब 4 हजार पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहेंगे। पुलिस शहर में आने वालों पर नजर रख रही है। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थलों के आसपास रहने वालों का सत्यापन किया जा रहा है। भोपाल के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों से भी पुलिस बुलाई गई है। शहर के होटल, लॉज, गेस्ट हाउसों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। खासतौर से होटल, लॉज खंगाले जा रहे हैं। सभा में काले कपड़े को भी प्रतिबंधित किया गया है। यातायात पुलिस की भी तैनाती की जा रही है।

उंची बिल्डिंग, ड्रोन से निगरानी
एसपी हेडक्वार्टर रामजी श्रीवास्तव ने बताया कि पीएम के रूट पर पड़ने वाली ऊंचे भवनों से भी निगरानी की जाएगी। इसके अलावा, ड्रोन से भी सुरक्षा व्यवस्था देखेगी। गड़बड़ी की सूचना मिलने पर पुलिस का बल तुरंत मौके पर पहुंचेगा। इसे लेकर पुलिस बल को लीड कर रहे अधिकारी अलर्ट पर हैं। 15 नवंबर को थानों का अधिकतर बल पीएम की बाहरी सुरक्षा में रहेगा। ट्रैफिक व्यवस्था न गड़बड़ाए, इसलिए ट्रैफिक पुलिस भी सड़कों पर तैनात रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al betasus casibom maximcasino pashagaming maximcasino instagram ban service onlyfans agency matbet matbet betsat hızlıcasino matbet pashagaming