पिलुआ बांध में बही कार, 1 किमी दूर जाकर रूकी, चालक की हालत नाजुक
मुरैना. पिलुआ बांध में एक कार गिर गयी थी । हादसा उस वक्त हुआ जब कार चालक रपटे के ऊपर से कार को निकाल रहा था। दरअसल, रपटे के ऊपर से नदी का पानी बह रहा था। इसके बावजूद कार चालक ने कार निकलने की कोशिश की और कार पानी के तेज बहाव की वजह से बांध के पानी में जा गिरी।
एक किमी दूर जाकर रूकी कार
ग्रामीणों ने बाध बहता देख दौड़ लगाई। कार करीब 1 किमी दूर जा कर रूकी। इसके बाद ग्रामीणों ने कार को ट्रैक्टर से खींचकर कार को बाहर निकाला। हादसे के समय कार चालक कार में बंद हो गया, जिसे बाद में गांव वालों ने उसे बाहर निकाला।
कार चालक को मुरैना से ग्वालियर रेफर
पानी के तेज बहाव की वजह से कार के गेट नहीं खुल पाये थे। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के लिये मुरैना अस्पताल लाया गया। इसके बाद डॉक्टर से कार चालक को ग्वालियर के लिये रेफर कर दिया। घटना शुक्रवार की सुबह 11 बजे के लगभग की है।

