पहला दिन पीताम्बरा शक्तिपीठ में चैत्र नवरात्र सुबह 9.30 बजे तक 20 हजार भक्तों ने किये दर्शन
दतिया. प्रसिद्ध पीताम्बरा शक्तिपीठ में चैत्र नवरात्र का आगाज हो गया है। पहले ही दिन मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गयाहै। 9.30 बजे तक लगभग 20 हजार ज्यादा भक्तों ने माता के दर्शन किये। मंदिर प्रशासन ने भीड़ मद्देनजर विशेष इंतजाम किये है। सुरक्षा व्यवस्था के लिये 200 पुलिसकर्मियों की टीम तैनात की गयी है। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरों से पूरी निगरानी की जा रही है।
आने-जाने की विशेष व्यवस्था
इस वर्ष मुख्यद्वार पर चल रहे निर्माण कार्य की वजह से इसे बन्द रखा गया है। श्रद्धालुओं को उत्तर द्वार और पष्चिम द्वार से प्रवेश दिया जा रहा है। मंहिर परिसर में भीड को नियंत्रित करने के लिये जाने-आने की विशेष व्यवस्था की गयी है।

