पंजाब में 16 आतंकी हमले का आरोपी जिसके ISI और BKI कनेक्शन, हैप्पी की भारत प्रत्यर्पण की मांग
वॉशिंगटन. अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने खुलासा किया है कि सैक्रामेंटो में गिरफ्तार किये गये हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (आईएसआई) और खालिस्तानी आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से कनेक्शन है। एफबीआई और यूएस इमिग्रेशन एंड कस्टम एनफोर्समेंट (आईसीई) ने हैप्पी पासिया को अमेरिका में अवैध रूप से घुसने और आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया। एफबीआई के अनुसार मैक्रामेंटों ऑफिस ने कहा है कि हैप्पी नासिया बर्नर फोन और एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिये अपनी पहचान छिपाकर आतंकवादी नेटवर्क का संचालन कर रहा था। नई दिल्ली में एफबीआई कार्यालय के एजेंटों ने अमेरिकी अधिकारियों को सूचित किया था कि हैप्पी पासिया पंजाब में कई आतंकी हमलों के लिये वांटेंड था। वहीं, पंजाब पुलिस महानिदेशक ने हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी को आईएसआई समर्पित आतंकी नेटवर्क पर निरिंतर कार्यवाही में मील का पत्थर बताया है।
पंजाब के आतंकी हमलों के लिये जिम्मेदार
खुफिया सूत्रों के मुताबिक हैप्पी पासिया पिछले 2 सालों में कम से कम 16 बड़े आतंकी हमलों की घटनाओं से जुड़ा हुआ है। इनमें 14 ग्रेनेड हमले, एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस(आईईडी) विस्फोट और एक रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) हमला शामिल है। सबसे हाई प्रोफाइल घटनाओं में से एक में जनवरी 2025 में अमृतसर में गमटाला पुलिस चौकी के पास एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की गाड़ी में ब्लास्ट की घटना थी। विस्फोट में उपयोग किया गया उपकरण कथित तौर पर एक आईईडी था। जो उसके नेटवर्क से जुड़ा एक सिग्नेचर मेधथ था। ऐसा माना जाता है कि हैप्पी ने सितम्बर 2024 में चंडीगढ़ के सेक्टर-10 में एक ग्रेनेड हमले में भी भूमिका निभाई थी। जिसका उद्देश्य पंजाब के एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी को निशाना बनाना था। इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने उसकी गिरफ्तारी के लिये 5 लाख रूपये का इनाम घोषित किया था।

