नौकरी के नाम पर 12.60 लाख रूपये ठगे, पुलिस ने बिना एफआईआर के छोड़ा
ग्वालियर. ठग ने युवक को रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 12 लाख 60 हजार रूपये ठग लिये और एसपी की जन सुनवाई में पहुंचे ठगी के शिकार युवक ने बताया कि उसने आरोपी को पकड़वा भी दिया था। लेकिन पुलिस ने उसे छोड़ दिया। FIR भी दर्ज नहीं की है।
जन सुनवाई में पहुंचे ग्वालियर में रहने वाले बृजमोहन परमार ने शिकायत की। यहां बताया कि मुरैना के रहने वाले सत्येन्द्र उर्फ गोताराम झा रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 12 लाख 60 हजार रूपये ठग लिये। आरोपी से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। आरोपी ने स्वयं को रेलवे में पदस्थ बताया था। रेलवे में उसकी नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। शुरू में उसने पैसा नहीं लिया और बाद में पैसा लेकर फर्जीवाड़ा किया। उसने पड़ाव थाने में आरोपी को पकड़वा भी दिया था। लेकिन पुलिस ने कुछ रूपये वापिस करवाकर आरोपी को बिना FIR के छोड़ दिया।

