Latestराज्यराष्ट्रीय

निर्णायक मोड़ पर उमा भारती का राजनीतिक भविष्य और मध्य प्रदेश में शराबबंदी आंदोलन

भोपाल. मध्य प्रदेश में शराबबंदी सामाजिक मुद्दे से राजनीतिक मसले की ओर से खिसकता दिखाई दे रहा है। इस मुद्दे पर लगातार अपनी ही सरकार को घेरती रहीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अब भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के सामने भी पहुंच गई है। रक्षाबंधन से महिलाओं के साथ सड़क पर उतर कर शराबबंदी के लिए आंदोलन की उनकी घोषणा के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। इन घटनाक्रमों को राजनीतिक दबाव के तौर पर देखने वाले विश्लेषक भी उमा के रूख को आखिरी दांव मान रहे हैं। मना जा रहा है कि शराबबंदी आंदोलन की सफलता उमा भारती के राजनीतिक भविष्य के साथ जुड़ी है। इसके सियासी जोखिम को भी नकारा नहीं जा सकता। दरअसल उमा भारती शराबबंदी आंदोलन पर अपने इरादों के बीच सत्ता और संगठन से मिले दर्द या कहें दूरी को छुपा नहीं पा रही है। केंद्र सरकार और संगठन में उनके कद को लेकर हुए फैसले का दर्द छलक उठा है।

उमा छह साल पुराना वाकया बताती हैं कि उन्हें गंगा सफाई मंत्रालय से क्यों हटाया गया था। उल्लेखनीय है कि पहले वह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थीं, लेकिन नई टीम में जगह नहीं मिली। चर्चा उप्र में राज्यपाल बनाने की भी थी, लेकिन मामला आगे ही नहीं बढ़ा। उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन 2024 के लिए चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet matbet hiltonbet holiganbet lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio virusbet medusabahis giriş perabet giriş matbet giriş holiganbet giriş pashagaming pashagaming giriş ultrabet ultrabet giriş