नितिन गडकरी के दतिया पहुंच कर माँ पीताम्बरा पीठ की पूजा अर्चना
दतिया – केन्द्रीय सड़क परिवहन, राष्ट्रीय राज्यमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज सुबह दतिया पहुंचे। हवाई पट्टी दतिया पर केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी के पहुंचने पर प्रदेश के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी विभाग के मंत्री डा. नरोत्तम मिश्र, लोक निर्माण राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश धाकड़, कलेक्टर संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर सहित जनप्रतिनिधि आदि ने पुष्पगुच्छ देकर अगवानी की।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हवाई मार्ग से दतिया हवाई पट्टी पहुंचे थे। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और जिला प्रभारी मंत्री सुरेश धाकड़ ने उनकी आगवानी की। वे शहर को दो सौगातें भी दे गए।
उन्होंने कहा- पीतांबरा मंदिर के सामने ओवर ब्रिज और हवाई पट्टी से बम-बम महादेव चौराहे तक सीमेंट-कांक्रीट रोड की मंजूरी मांगी गई थी। दोनों ही मांगों को मंजूरी दे दी गई है। जल्द काम भी शुरू हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अपने तय कार्यक्रम के तहत सोमवार को दतिया पहुंचे। दतिया पहुंच कर यहां वे सीधा पीतांबरा पीठ पर पहुंचे। पीतांबरा पीठ पर पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पीतांबरा माता के दर्शन किए। इस के अलाव उन्होंने पीठ प्रांगड़ में विराजे महाभारत कालीन वन वनखंडेश्वर महादेव का जल अभिषेक किया। दतिया से वह सड़क मार्ग से होते हुए ओरछा के लिए रवाना हुए। ओरछा में वह ओवर ब्रिज का लोकार्पण करेंगे।
माँ पीताम्बरा पीठ पहुंचकर पूजा अर्चना की
केन्द्रीय सड़क परिवहन, राष्ट्रीय राज्यमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज सुबह हवाई पट्टी दतिया पहुंचे। जहां से आप कार द्वारा माँ पीताम्बरा पीठ मंदिर पहुंचकर माँ पीताम्बरा की पूजा अर्चना कर वनखण्ड़ेश्वर महादेव का जलाभिषेक भी किया।

