निगम द्वारा प्रस्तुत जबाव पर न्यायालय संतुष्ट, नहीं होगी कोई कार्यवाही
ग्वालियर -न्यायालय द्वारा ब्लू लोटस कॉलोनी में जल भराव की समस्या को लेकर नगर निगम आयुक्त को दिए गए कारण बताओ सूचना पत्र को लेकर आज नगर निगम द्वारा न्यायालय के समक्ष जबाव प्रस्तुत किया गया। जिससे संतुष्ट होकर न्यायालय द्वारा समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।
विधि अधिकारी अनूप लिटोरिया ने बताया कि 29 जुलाई 2025 को आवेदक अधिवक्ता अर्जुन सिंह कुशवाह द्वारा ब्लू लोटस कॉलोनी में जल भराव की समस्या को लेकर न्यायालय में आवेदन दिया था। जिसके क्रम में न्यायालय द्वारा आयुक्त नगर निगम को नोटिस जारी कर जबाव प्रस्तुत करने एवं कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। आज नगर निगम की ओर से अधिवक्ता कुलदीप दुबे एवं उपायुक्त एपीएस जादौन सहित अन्य अधिकारियों ने उपस्थित होकर न्यायालय में लिखित उत्तर प्रस्तुत किया तथा आवेदकगण को उत्तरों की प्रति प्रदान की।
निगम अधिकारियेां द्वारा न्यायालय को अवगत कराया गया कि ब्लूलोटस कॉलोनी के समीप सनवैली कॉलोनी भी स्थित है और उसके सामने मुख्य मार्ग पर बारिश का अधिक पानी भरा हुआ है। उक्त पानी की निकासी हेतु निगम द्वारा अभियांत्रिकीय संसाधनों से उपाय कार्य किये जा रहे हैं तथा उक्त कार्य पूर्ण होने के पर ब्लू लोटस कॉलोनी में विद्यमान समस्याओं के संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही यह भी बताया गया कि नगर निगम के सहायक यंत्री वीरेन्द्र शाक्य ब्लू लोटस कॉलोनी में निगम कर्मचारियों के साथ जाकर समस्याओं से अवगत होकर उनके निराकरण हेतु प्रयास करेगें तथा सन वैली की समस्याओं के निपटान के पश्चात ब्लू लोटस में मडपंप, सकर मशीन एवं अन्य अभियांत्रिकीय संसाधनों की सहायता से विद्यमान समस्याओं का निराकरण करेगें।

