निगम के सामुदायिक भवन में रखा टेन्ट का सामना किया जप्त
ग्वालियर – आमखो चांदबाडी स्थित सामूदायिक भवन में टेन्ट संचालक द्वारा अपना सामान रख लिया गया था, जिसे आज नगर निगम के अमले ने जप्त कर मदाखलत भिजवाया तथा सामूदायिक भवन अपने कब्जे में लिया। कार्यवाही के दौरान अपर आयुक्त मुकुल गुप्ता, नायाब तहसीलदार सुश्री पूजा मावई, उपायुक्त राजस्व सुनील चैहान एवं नोडल अधिकारी राजस्व लोकेन्द्र सिंह चैहान सहित मदाखलत अमला, पुलिस बल उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि निगम को शिकायत मिली थी कि 6 सामुदायिक भवनों पर किसी अन्य व्यक्तियों द्वारा कब्जा कर लिया गया है जिसको लेकर आज अपर आयुक्त मुकुल गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने 6 सामुदायिक भवनों का निरीक्षण किया। जिसमें विजय नगर आमखो, बजरंग नगर मुडिया पहाड, देव नगर, नाका चंद्रवदनी, ओफो की बगिया एवं चांदबाडी आमखो के सामुदायिक भवनों का निरीक्षण किया गया। जिसमें से सभी सामुदायिक भवन खाली एवं निगम के अधिपत्य में पाए गए। केवल चांदबाडी आमखो के सामुदायिक भवन में टेन्ट का सामान रखा पाया गया जिसे निगम द्वारा जप्त किया गया।

