नशे के सौदागर पुलिस हिरासत में, मेडीकल संचालक सहित 3 लोग गिरफ्तार
भोपाल. नशे की लत में डूबे युवा जानलेवा इंजेक्शन को नशे के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। थोड़े से लालच में मौत की गर्त में ले जा रहे नशे के सप्लायरों ने दर्द के ऐसे ही दो-दो इंजेक्शन को मिलाकर नया डोज तैयार किया है। महज 18 रूपये के इन दो इंजेक्शन को 170 रूपये में बेचकर युवाओं की नसों में जहर भरने वाले तस्करों के पकड़े जाने पर इसका खुलासो हुआ हैं। क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार की सुबह शुरू की गयी कार्यवाही में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रतिबंध के बाद भी इंजेक्शन बेचने वाले मेडीकल संचालक को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने 12 घंटे की कार्यवाही 3 लोगों को किया गिरफ्तार
डीआईजी इरशाद वली नेबताया कि क्राइम ब्रांच ने शनिवार की सुबह 6 बजे से विभिन्न इलाकों में दविश दी और छोला, ऐशबाग, तलैया और हनुमानगंज सहित आधा दर्जन क्षेत्रों में पुलिस की टीमें लगातार दबिश देती रही। इस बीच पुलिस ने 3 से अधिक लोगों को नशा करते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। पूछताछ के बाद दोपहर तक पुलिस ने लालघाटी से मेडीकल संचालक अनिल बलवानी को भी गिरफ्तार किया है। यही इंजेक्शन बेचता था। इसके अलावा छोला से 28 वर्षीय रोहित कुचबंदिया, 19 वर्ष के सुमित कुचबंदिया और ऐशबाग से आसिफ कुचबंदिया को गिरफ्तार किया हैं।

