ड्रग वाली आंटी- जोजो को मिला वेबसीरीज में काम और फिर बना ड्रग सप्लायर
इन्दौर. ड्रग वाली आंटी प्रीति जैन के मामले में ‘‘जोजो’’ नाम का युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। जोजो को आंटी के गुर्गे ने ड्रग्स का ऐसा चस्का चढ़ाया कि वह ड्रग्स सप्लाई करने लगा। सूत्रों के अनुसार, जोजो उर्फ सोहन बड़वानी का रहने वाला है और वह हथियार सप्लायर हे। उसे एक्टिंग का शौक हैं।
आपको बताते हैं कि उसे वेब सीरीज में काम मिल गया था। इसके लिये वह स्वयं को फिट करने में लगा था क्योंकि हथियार सप्लायर होने से उसकी भी क्राइम की दुनिया में अच्छी पकड़ थी। इसी वजह वह ड्रग्स सप्लायरों के संपर्क में आ गया। उसने ड्रग का सेवन तो किया ही कमाई अच्छी होने से वह स्वयं भी इसे सप्लाई करने लगा। जोजो धीरज के जरिये ही माल खरीद कर दूसरों को देता था। नारकोटिक्स के अधिकारी के मुताबिक विश्व में अब ड्रग्स का काम बढ़ रहा है, क्योंकि हथियारों की सप्लाई में अधिक जोखिम हैं। जबकि ड्रग्स आसानी से कहीं पर भी छिपाकर लाया ले जाया जा सकता है और इसमें लाभ भी मनमाफिक है।
प्रीती आंटी और सागर जैन को एक व्यक्ति ही ड्रग्स सप्लाई करता था
सूत्रों के मुताबिक एमडी ड्रग्स सप्लायर सागर जैन और प्रीती आंटी को एक ही व्यक्ति ड्रग्स की सप्लाई करता था, क्योंकि दोनों ही पहले रशियन लड़कियों को शहर में बुलाकर उन्हें अनैतिक कार्य करवाते थे। सागर ने तो रशियन को छोड़कर बंगलादेशी लड़कियों को लाने का काम शुरू कर दिया था। ऐसा बताया जाता है कि आंटी अभी भी रशियन लड़कियों को बुलवाकर पब और पार्टियों में भेजा करती थी। अधिकतर वह स्वयं भी वहां जाती थी, क्योंकि ने पब, होटलों की मेम्बरशिप ले रखी थी।

