नक्सलियों से मोर्चा ले रही है यह महिला IPS अधिकारी अंकिता शर्मा

छत्तीसगढ़. बस्तर पिछले कई दशकों से नक्सलवाद का दंश झेल रहा है। नक्सलियों ने बस्तर में जमकर आतंक मचाया हे। लेकिन पिछले कुछ वर्षो में यहां की तस्वीर कुछ बदली है। जवानों द्वारा लगातार चलाये गये अभियानों की वजह से यहां पर नक्सली धीरे-धीरे बैकफुट पर आ रहे हैं। महिला अधिकारी भी नक्सलवाद को समाप्त करने के लिये अहम योगदान निभा रही है। एक ऐसी ही महिला IPS अधिकारी अंकिता शर्मा को नक्सल ऑपरेशन को दायित्व सौंपा है। यह 2018 बैच की IPS अधिकारी अंकिता को प्रदेश सरकार ने नक्सलियों के खिलाफ मोर्चे पर तैनात किया है।

नक्सलियों के खिलाफ मोचा ले रही है आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा
अंकिता खाली वक्त में युवाओं को पढ़ाती है। प्रदेश की पहली महिला IPS अधिकारी बनने के बाद उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इसलिये उन्होंने तय किया है कि जो परेशानी उन्हें झेलनी पड़ी वह किसी अन्य छात्रों को न झेलनी पड़े। इसलिये वह स्व्यं ऑनलाइन टीचिंग दे रही है। इस कारण से वह इलाके में काफी लोकप्रिय भी हो गयी है। अभी तक उन्होंने 100 से अधिक युवाओं को यूपीएसपी परीक्षा की तैयारी करने मदद की है। वह हफ्ते में एक दिन अपनी बिजी शेड्यूल से समय निकालकर दिन में 11 से 1 बजे के बीच छात्रों से मुलाकात करती हैं और उनकी समस्याओं को सुलझाती है। IPS अंकिता को घुड़सवारी और बैंडमिटन खेलने का शौक है। सोशल मीडिया पर वह अपनी फोटो शेयर करती हे। ऐसे में वह आजकल सुर्खियों में हैं।

