LatestNewsराज्य

नए संगठन के लिए सिंधिया से भी सलाह, खंडेलवाल की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

भोपाल. मध्यप्रदेश में बीजेपी का कप्तान बदल चुका है और अब संगठन को नया रूप देने की कवायद चल रही है। नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के साथ ही पार्टी के अलग अलग मोर्चा, प्रकोष्ठों में भी बदलाव किया जाना है। इसके लिए प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से भेंट की थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से वे पहले ही मुलाकात कर चुके हैं। शनिवार को प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल दिल्ली में फिर प्रमुख नेताओं से मिले। उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी भेंट कर संगठन के संबंध में बातचीत की जिससे प्रदेश बीजेपी में हलचल बढ़ गई।
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह से भेंट
शनिवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह से भेंट की। वे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आवास पर भी पहुंचे और सिंधिया से मिले। दोनों नेताओं ने प्रदेश संगठन के संबंध में चर्चा की। खास बात यह है कि इस मुलाकात की तस्वीर ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ ही एमपी बीजेपी ने भी अपने एक्स हेंडल पर पोस्ट की। सिंधिया ने तो अपने ट्वीट में खासतौर पर इस बात का उल्लेख किया कि प्रदेशाध्यक्ष से संगठन से जुड़े विषयों पर आत्मीय बातचीत हुई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pashagaming perabet perabet giriş egebet pashagaming giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet virusbet egebet giriş medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş holiganbet holiganbet giriş casibom casibom giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş