नई दिल्ली में पीएम नरेन्द्र मोदी के रोड शो के बाद BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक प्रारंभ
नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी की 2 दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में शुरू हो गयी है। पीएम नरेन्द्र मोदी सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारी इस बैठक में शामिल हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस बैठक में भाग लेने से पहले दिल्ली में एक रोड़ शो भी किया। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल के विस्तारद को लेकर चर्चा होने की संभावना है और साथ ही इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर भी चर्चा होगी।
बैठक से पूर्व पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देशभर के प्रभारियों और सह-प्रभारियों के साथ बैठक की। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पीएम के साथ 35 केन्द्रीय मंत्री, 12 सीएम और 37 क्षेत्रीय प्रमुख हिस्सा ले रहे हैं। कुल 350 कार्यकर्त्ता इस बैठक में शामिल हो रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की इस बैठक में अलग-अलग विषयों के साथ भव्य प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जा रहा है। पहला थीम सेवा संगठन और समर्पण है। दूसरा थीम विश्व गुरू भारत वैश्विक संकट में हमने जो मदद की। जी-20 को लेकर औरे तीसरा थीम सुशासन सर्वप्रथम और गुड गर्वेनेंस को लेकर जो कदम उठाये गये हैं। उसको भी प्रदर्शित किया जायेगा।

