धौलपुर में केशव गुर्जर की तलाश जारी, पुलिस ने चम्बल के बीहडों में चलाया तलाशी अभियान
धौलपुर. पुलिस अधीक्षक केसरसिंह शेखावत के नेतृत्व में पुलिस जिले में दस्यु/डकैतों के उन्मूलन, अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिये पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही है। एसपी की अगुआई में बड़ी संख्या में पुलिस बल ने इनामी डकैतों की धरपकड़ के लिये चम्बल के बीहड़ों में सघन सर्च अभियान चलाया।
एसपी केसरसिंह शेखावत के नेतृत्व में इनामी डकैतों केशव सिंह गुर्जर समेत अन्य वांछित बदमाशों की तलाश के लिये ईआरटी टीम भरतपुर, क्यूआरटीटीम, डीएसटी टीएम, थाना मनियां के थानाधिकारी उपनिरीक्षक सुमन कुमार, थाना सदर बाडी मय जाप्ता के थानाधिकारी उपपुलिस निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, थाना सैंपऊ मय जाप्ता के थानाधिकारी उपनिरीक्षक परमजीत सिंह, थाना बसेडी मय जाप्ता के थानाधिकारी उपनिरीक्षक लाखनसिंह आदि ने चम्बल के बीहड़ोें में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

