धौलपुर पर हाइवे पर ट्रक और बस के बीच हुई टक्कर में ग्वालियर के युवक की मौत
ग्वालियर. राजस्थान के धौलपुर में गुरूवार की सुबह तेज रफ्तार स्लीपर कोच बस और ट्रक के बीच आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर में ग्वालियर के एक युवक की मौत हो गयी। वह परीक्षा देने के लिये जयपुर से लौट रहा था। जबकि ट्रक ड्रायवर और क्लीनर सहित 6 लोग घायल हो गये। सभी घायलोंको समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। जिन्हें हायर सेंटर के लिये रैफर किया गया है। स्लीपर कोच बस जयपुर से ग्वालियर की ओर जा रही थी। फिलहाल, हादसे कारण का स्पष्ट नहीं हो पाया हैं।
पुलिस ने बताया है कि घटना सुबह 5 बजे धौलपुर के पंचगांव में हुई है। हाइवे पर डिवाइडर नहीं है। बस जयपुर से ग्वालियर की ओर जा रही थी। हाइवे पर दोनों की भिण्डत हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक सड़क किनिारे पलट गया। वहीं, बस का भी अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रायबेट बस में 35 सवारी थी
ग्वालियर की ओर जा रही प्रायवेट स्लीपर बस में लगभग 35 संवारियां सवार थी। घटना के मय अधिक यात्री नींद में थे। ऐसे टक्कर केबाद बस में चीख पुकार मच गयी। यात्री एक दूसरे के ऊपर जा गिरे। हादसे के बाद आसपास के लोग घटनाथल पर पहुंचे। उन्होंने बस के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला।
रेलवे की परीक्षा देकर लौट रहा था युवक
जबरदस्त हुई भिण्डत में ग्वालियर निवासी युवक स्वप्निल कौशिक की मौत हो गयी। वह जयपुर में रेलवे की परीक्षा देने के लिये आया था। लौटते समय हादसे में उसकी मौत हो गयी। ऐसाबताया जा रहा हैकि स्वप्निल के सिर में चोट लगी जिस वजह से उसकी मोत हो गयी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जायेगा।
टक्कर की वजह से हाइवे पर हुआ जाम
टक्कर की सूचना पर दो थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पंचगांव चौकी प्रभारी कुंजबिहारी शर्मा नेबताया कि दोनों वाहनों को क्रेन से खिचवाकर सड़क से हटाया गया है और इसके बाद जाम खुला।

