Uncategorized

धूमेश्वर धाम की भूमि की नीलामी के विराध में पुजारी हुए एकजुट, 500 पुजारियों ने की महापंचायत, सोमवार को करेंगे कलेक्ट्रेट का घेराव


ग्वालियर. भितरवार के धूमेश्वर धाम में मंदिरों की कृषि भूमि की नीलामी के विरोध में संभागभर के पुजारियों की महापंचायत की गयी है। इसमें ग्वालियर, डबरा, दतिया, शिवपुरी, नरवर, करेरा और भितरवार इलाके से लगभग 500 से अधिक पुजारी और महंत शामिल हुए है। धूमेश्वर धाम के महंत अनिरूद्धवन महाराज के अनुसार पुजारियों ने पहले भी प्रशासनिक अधिकारियों का ज्ञापन दिया था। लेकिन शासन ने मंदिरों की कृषि भूमि की नीलामी की कार्यवाही नहीं रोकी। अब पुजारी सोमवार को कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे।
क्या है मामला
प्रशासन का नया नियम 20 बीघा से अधिक जमीन वाले मंदिरों पर लागू होगा। डबरा-भितरवार क्षेत्र में 513 माफी के मंदिर हैं, जिनके पास कुल 3,198 हेक्टेयर जमीन है। इनमें से 35 मंदिरों के पास 4 हेक्टेयर से अधिक भूमि है। नए नियम के तहत तहसीलदार दोनों फसल सीजन के लिए जमीन की नीलामी करेंगे। नीलामी से प्राप्त राशि मंदिर के खाते में जमा की जाएगी। इस धन का उपयोग जर्जर मंदिरों की मरम्मत में किया जाएगा। पुजारियों का कहना है कि कई मंदिरों की जमीन पर अतिक्रमण है। वे कब्जा मुक्त कराने के लिए प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है। पुजारियों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने नियम में बदलाव नहीं किया तो वे आंदोलन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet slot oyna perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet kingbetting kingbetting giriş lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet