दो छात्रों की होटल रमाया के नजदीक मौत, बाइक में पीछे से अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
ग्वालियर. समय से पहले निकले परीक्षा देने के लिये 20 मिनट बचे थे तो दोनों छात्रों ने तय किया कि एक टेस्ट ड्राइव लेने के लिये निकले तो टॉयलेट से टकराने की वजह से 2 छात्रों की मौत हो गयी है। घटना के समय मोटरसाईकिल की रफ्तार काफी तेज थी। इसी बीच पीछे एक एक वाहन ने टक्कर मार दी। मोटरसाईकिल बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ी और सार्वजनिक टॉयलेट से जा टकरायी। दोनों दीवार से टकराये। सिर में चोट लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी है। दोनों इकलौते थे वह केवी नम्बर -1 (केन्द्रीय विद्यालय) में कक्षा 9वीं के छात्र थे। ग्वालियर के थाटीपुर स्थित होटल रमाया के नजदीक सोमवार की सुबह की है। घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी ट्रैफिक नरेश अन्नोटिया ने दोनों छात्रों को उठाकर जेएएच चिकित्सालय में उपचार के लिये भिजवाया और राहगीर मौके पर वीडियो बनाते रहे।
क्या है पूरा मामला
थाटीपुर थाना क्षेत्र के न्यू जीवाजी नगर निवासी दिव्यांशु सोलंकी पुत्र राकेश सिंह सोलंकी (17) केन्द्रीय विद्यालय में 9वीं कक्षा का छात्र था। आज उसका आखिरी पेपर था। यहां पर उसका मित्र आशीर्वाद राजपूत पुत्र ओमप्रकाश राजपूत (17) मिला। आशीर्वाद अपने पिता की मोटरसाईकिल से स्कूल आया था। स्कूल में एंट्री में 20 मिनट का समय बचा था। इसलिए वे मोटरसाईकिल चलाने के लिए निकल गए। अभी वह रमाया होटल के पास पहुंचे ही थे कि अज्ञात वाहन ने पीछे से उनकी मोटरसाईकिल में टक्कर मार दी। बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ते हुए सार्वजनिक शौचालय से जा टकराई। दीवार से दोनों के सिर टकराने से मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाटीपुर थाना पुलिस के साथ ही डीएसपी ट्रैफिक नरेश अन्नोटिया मौके पर पहुंचे। छात्रों के शवों को डायल 100 से अस्पताल के लिए रवाना किया।
माता-पिता हो गये बेहोश
घटना का पता चलते ही माता-पिता व अन्य भी घटनास्थल पर पहुंच गये। अपने बेटो को मृतावस्था में देखकर बेहोश हो गये। अस्पताल में जो कर्मचारी आता वह उसके पैरा में गिरकर अपने बच्चों का इलाज करने के लिये कहते रहे। इस बीच उनके साथ आये लोग भी अपने आंसू नहीं रोक पाये।
घटनास्थल के आसपास सभी कैमरे बन्द मिले
घटनास्थल में आये पुलिस कर्मियों ने अज्ञात वाहन की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तलाशने का प्रयास किया तो आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरे बन्द मिले। इसमें आकाशवाणी चौराहे के कैमरे भी बन्द पाये। नही ंतो अज्ञात वाहन का पता लगाया जा सकता था।
मोटरसाईकिल चलाने का शौक था दिव्यांशु को
ऐसा बताया गया है कि दोनों ही मृतक छात्रों को मोटरसाईकिल चलाने का शौक था। आज भी वह सुबह 8 बजे स्कूल पहुंच गये थे। लेकिन स्कूल में प्रवेश सुबह 8.20 पर था तो दोनों मोटरसाईकिल की राइडिंग के लिये निकल गये थे। रमाया होटल के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

