दो चक्रवाती सिस्टम सक्रिय, शीतलहर का अलर्ट
भोपाल. मौसम विभाग ने कहा कि अगले 4-5 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। वहीं आईएमडी ने उत्तरी राज्यों के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की भविष्यवाणी की है। मौसम कार्यालय ने कहा कि एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्व अरब सागर और निचले क्षोभमंडल स्तरों में स्थित है। वहीं एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तर अंडमान सागर के ऊपर बना है।
मौसम का पूर्वानुमान
एक चक्रवाती परिसंचरण निचले क्षोभमंडल स्तरों में बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी और उससे सटे उत्तर अंडमान सागर पर बना हुआ है।अगले 4-5 दिनों के दौरान अंडमान निकोबार द्वीप समूह, केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, कर्नाटक और तटीय आंध्रप्रदेश में बारिश की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है।

