Latestराज्यराष्ट्रीय

देश में ओमिक्रॉन के कुल मरीज 500 के पार, दिल्ली में सोमवार रात से नाइट कर्फ्यू

नई दिल्ली. महाराष्ट्र में रविवार को ओमिक्रॉन के 31 नए केस मिले है इसके साथ ही यहां नए वैरिएंट से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 141 हो गई है। मध्य प्रदेश में भी 8 संक्रमितों की पुष्टि हुई है और ये सभी इंदौर के है। वहीं हिमाचल प्रदेश में पहला ओमिक्रॉन संक्रमित मिला है। इस तरह देश में ऐसे मरीजों का आंकड़ा 500 के पार हो गया है।

दिल्ली में नाइट कर्फ्यू सोमवार रात से लागू
उधर दिल्ली में रविवार को कोरोना के 290 केस रिपोर्ट किए गए है, अब यहां एक्टिव केस की संख्या 1103 हो गई है राज्य सरकार के ऑफिशियल कोरोना बुलेटिन के अनुसार कोरोना के पॉजिटिविटी रेट में 0.5 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार ने नेशनल कैपिटल में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। राज्य में नाइट कर्फ्यू का नियम सोमवार रात से लागू होगा। रोजाना रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा।

मुंबई में भी कोरोना के 922 नए मामले दर्ज किए गए। ये 7 महीनों में यह एक दिन में मिले मरीजों की यह सबसे बड़ी संख्या है साथ ही शनिवार को मिले केस के मुकाबले 21 प्रतिशत ज्यादा हैं। 4 जून को मुंबई में एक दिन में 973 मामले सामने आए थे। अब यहां 4,295 एक्टिव केस हैं। पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 2.64 प्रतिशत हो गया है। इसके बावजूद मुंबई के बीच पर भारी भीड़ दिखाई दे रही है। महाराष्ट्र में 1,648 नए केस मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş