Latestराज्यराष्ट्रीय

तिघरा में पहली बार दिखा (बार हेडेड गूस), दुनिया के सबसे अधिक ऊंचाई पर उड़ने वाला पक्षी

ग्वालियर. वन विभाग प्राथमिकता के आधार पर पक्षी गणना करा रहा है, वन विभग के अनुसार अलेक्जेंड्रन पैराकीट, बार्बलर और दूधराज जैसी प्रजातियों को विशेषज्ञ वॉच कर रहे है। 5 से 6 दिन फोटोग्राफी के बाद वेरीफिकेशन किया जाएगा और रिपोर्ट तैयार होगी। वहीं तिघरा पर पहली बार हेडेड गूस नाम का पक्षी भी दिखा जो कि हर बार बड़े झुंड के साथ आता था लेकिन इस बार कम संख्या में पक्षी आए है। बार हेडेड गूस आसमान में प्लेन से भी ऊंचाई पर उड़ सकता है।

हेडेड गूस दुनिया के सबसे अधिक ऊंचाई पर उड़ने वाला पक्षी
पक्षियों की यह प्रजाति सर्दियों के मौसम में तिब्बत, कजाकिस्तान, मंगोलिया, रूस आदि जगहों से एक लंबा सफर तय करके हिमालय की ऊंची चोटियों के ऊपर से उड़ कर भारत में आते हैं। ये दुनिया के सबसे अधिक ऊंचाई पर उड़ने वाले पक्षी हैं, ये लगभग 27 से 29 हजार फीट तक की ऊंचाई पर उड़ कर भारत में पहुंचते हैं। बार हेडेड गूज को भारत में स्थानीय भाषा में हंस, बड़ा हंस या सफेद हंस भी कहते हैं। यह एक प्रवासी पक्षी है, जो सर्दियों के मौसम में भारत के लगभग सभी हिस्सों में देखा जा सकता है। भारत में अपने प्रवास के दौरान दलदली क्षेत्रों में, खेती के आसपास वाली जगहों, पानी व घास के नजदीक, झीलों, व पानी के टैंकों में देखे जा सकते है। ये एक समूह में रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş