LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

‘रेपिस्ट’ दूल्हा घोड़ी से उतरकर भागा, गर्लफ्रेंड ने दर्ज कराई FIR

इस तरह रावत परिवार ने बारात नहीं आने पर बैनर लगाकर शादी रद कीग्वालियर. गर्लफ्रेंड को चीट कर दूसरी जगह शादी रचा रहे एक व्यवसाई पर गर्लफ्रेंड ने ब्लात्कार की एफआईआर दर्ज कराई है। 2 मई की रात बॉयफ्रेंड की ग्वालियर के झांसी रोड़ इलाके में मैरिज गार्डन से शादी हो रही थी। ब्लात्कार की एफआईआर दर्ज होते ही दुष्कर्मी दूल्हा बारात में घोड़ी उतरकर भाग गया। लड़की वालों को जैसे ही मामले का पता चला तो उन्होंने भी शादी निरस्त कर दी। गर्लफ्रेंड का आरोप है कि 4 साल से वह आरोपी (हिमांशु रावत) के साथ लिव-इन-रिलेशन में थी।
आरोपी ने कई बार उसके साथ मर्जी के खिलाफ जाकर दुष्कर्म किया और यहां चोरी छिपे शादी कर ली। ग्वालियर के इंदरगंज थाना में ब्लात्कार की एफआईआर दर्ज होते ही दूल्हे को गिरफतारी का डर सताने और बारात लेकर नहीं आया है। अब वधु पक्ष भी आरोपी परिवार पर धोखाधड़ी करने की एफआईआर दर्ज कराने के लिये थाने में पहुंचा है।

दुष्कर्मी दूल्हे के बारात नहीं लाने पर सूनसान पड़ा मैरिज गार्डन

यह है पूरा मामला
राजस्थान के धौलपुर राजा खेड़ा निवासी 26 वर्षीय हिमांशु रावत पुत्र दिनेश रावत व्यवसायी है। हरियाणा के गुरुग्राम में उसकी शिवानी होम हेल्थ केयर के नाम से सर्जिकल आइटम की कंपनी संचालित करता है। 4 साल पहले उसकी पहचान ग्वालियर में पढ़ाई के दौरान शिवपुरी करैरा निवासी 23 वर्षीय पूनम (बदला हुआ नाम) से हुई थी। इसके बाद दोनों में दोस्ती फिर प्यार हो गया। दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का वादा किया और शारीरिक संबंध हो गए। इसके बाद दोनों गुरुग्राम हरियाणा में रहे। जुलाई 2018 से लेकर 14 अप्रैल 2022 तक हिमांशु ने कई बार उसके साथ उसकी मर्जी के खिलाफ जाकर संबंध बनाए। पहली बार उसे इंदरगंज स्थित होटल मिडवे में लेकर आया था और यहां उसके साथ रेप किया। तभी से हिमांशु उसे शादी करने का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था।
हिमांशु अपनी गर्लफ्रेंड को दे रहा था धोखा
हिमांशु एक ओर से गर्लफ्रेंड को शादी का झांसा देकर लिव-इन-रिले/ान में था वहीं दूसरी ओर उसे धोखा देकर दूसरी लड़की से शादी कर रहा था। 2 मई को कम्पू में रहने वाली पूनम (बदला हुआ नाम) से उसकी शादी होनी थी। शादी का समारोह झांसी रोड स्थित जीवाजी क्लब के सामने मैरिज गार्डन में था। जब दूल्हे की गर्लफ्रेंड को उसकी शादी की खबर मिली तो वह इंदरगंज थाने पहुंची और अपने साथ हुए दुष्कर्म की श्किायत की। युवती की शिकायत पर इंदरगंज थान में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
FIR  दर्ज होते ही बारात में दूल्हा घो़ड़ी उतरकर भागा
2 मई को हिमांशु को बारात लेकर आना था, जैसे ही उसका पता लगा कि ग्वालियर में उस पर ब्लात्कार का मामला दर्ज हो गयी तो वह धौलपुर से बारात लेकर ग्वालियर नहीं आया। जिस लड़की से उसकी शादी हो रही थी। जब वहां बारात नहीं पहुंची तो वहां हंगामा मच गया। लोग बातें करने लगे और जब लड़की पक्ष ने पता किया तो पूरे मामले की सच्चाई पता लगी। इसके बाद उन्होंने अपने यहां शादी निरस्त होने का बैनर लगा दिया। अब वधु पक्ष ने भी अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत कंपू थाने में की है।

facebook पर मिलने के बाद हुआ था रिश्ता पक्का

हिमांशु की जिस लड़की से शादी हो रही थी वह भी अजीब कहानी है। लड़की के भाई मुकेश ने facebook  पर हिमांशु रावत को देखा था। फोटो से अच्छा लगा तो उससे बात की। उसके बिजनिस का पता लगा तो रिश्ता समझ में आया। मुकेश ने अपने पिता को धौलपुर हिमांशु के घर भेजा और खुद गुरुग्राम में उससे मिला। तब किसी ने कुछ नहीं बताया था। 2 मई को शादी से पहले 7 लाख रुपए हिमांशु के परिवार को एडवांस दे चुके हैं। 2 मई को खाना और सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। मुकेश ने बताया कि जब शाम को बारात कहा तक आ गई है पूछने कॉल किया तो पूरे मामले का पता लगा। हिमांशु ने बताया कि बारात लेकर नहीं आ रहे हैं। इसके बाद शादी कैंसल को बैनर लगाना पड़ा। उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। 12 से 15 लाख रुपए खर्च हो चुका है। कंपू थाने में मामले की शिकायत की है।
पुलिस कहना
इसमें सीएसपी विजय भदौरिया का कहना है कि युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 2 मई को उसकी शादी थी, लेकिन मामला दर्ज होने के बाद आरोपी बारात लेकर नहीं आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet bahiscasino betsat betsat pashagaming pashagaming betpas betpas giriş ngsbahis perabet perabet giriş