दिवाली में चलेंगी 39 नई स्पेशल ट्रेनें
नई दिल्ली. रेलवे ने त्योहारी सीजन में भारी मांग को देखते हुए 39 नई एवी ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। अलग-अलग जोन के लिए रेलवे ने इन 39 नई ट्रेनों के लिए मंजूरी दे दी है। मंत्रालय की तरफ से इन ट्रेनों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। रेल मंत्रालय के अनुसार सभी 39 ट्रेनों को स्पेशल कैटेगरी में ही चलाया जाएगा।
अभी यह खुलासा नहीं किया कि ट्रेन कब से चलाई जाएंगी
रेलवे की तरफ से जारी की नई ट्रेनों की लिस्ट से साफ है कि सभी 39 ट्रेनें एसी ट्रेनें होंगी। 39 में से 26 ट्रेन स्लीपर व 13 ट्रेन सीटिंग अकोमोडेशन वाली है। हालांकि रेलवे ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि ये ट्रेन कब से चलाई जाएंगी लेकिन त्योहारी सीजन में इनकी शुरूआत हो सकती है। हाल ही में रेलवे ने ऐलान किया था कि त्योहारी सीजन में 15 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच 200 विशेष ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। ये 39 ट्रेनें भी उसी कैटेगरी में शामिल हो सकती है।
रेलवे ने दुर्गा पूजा पर यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली और सियालदह के बीच एक सुपरफास्ट एसी स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन वाया दानकुनी चलेगी। यह ट्रेन 12 अक्टूबर से सियालदह से और 13 अक्टूबर से नई दिल्ली से रोजाना। यह ट्रेन पूरी तरह आरक्षित होग, इसमें फर्स्ट एसी, एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, स्लीपर और आरक्षित सेकंड सीटिंग होगी।

