दिनदहाडे महिला से लूटा मोबाइल, सड़क पर बात रही थी महिला
ग्वालियर. घर के बाहर पति से मोबाइल पर बात कर रही महिला का झपट्टा मारकर बाइक सवार बदमाश फोन लूट कर ले गये। पूरी लूट की घटना महज 5 से 7 सेकेण्ड में अंजाम दिया गया है महिला ने बदमाशों को पकड़ने के लिये शोर भी मचाया, लेकिन जब तक लोग मामला समझ पाते बाइक सवार बदमाश भाग निकले। मोबाइल लूट का Video सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना दीनदयाल नगर के महाराजपुरा की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है। महिला द्वारा बताये गये बदमाशों के हुलिये के साथ ही घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाकर तलाश शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
शहर के डीडी नगर इलाके में रहने वाली शोभा पत्नी धर्मेन्द्र वर्मा रोज की तरह दोपहर 1ण्30 बजे के आसपास घर के बाहर मोबाइल पर पति से बात कर रही थीं। शोभा घर के बाहर टहलते हुए हुए बात कर रहीं थी। अभी कोई कुछ समझ पाता तभी अचानक बाइक सवार 2 बदमाश अचानक उनके आगे आए और झपट्टा मारकर मोबाइल लूट ले गए। वारदात के बाद बदमाश मैन रोड की तरफ भाग निकले। छीना झपटी के दौरान महिला के हाथ में चोट भी लगी है। कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा भी करना चाहाए लेकिन लुटेरे गाड़ी की स्पीड बढ़ाकर फरार हो गए।
लूटेरे दो बदमाश थे
शोभा ने पुलिस को बताया है कि बाइक सवार दो बदमाशों की उम्र 25 से 27 साल के बीच रही होगी और साथ ही दोनों ही बदमाश इकहरे बदन के थे और साथ ही बाइक पर पीछे बैठा बदमाश पीले रंग की टी-शर्ट पहले हुये था। जल्दबाजी में महिला बाइक का नम्बर नहीं देख सकी। पीडि़ता ने बताया कि बदमाशों के सामने आने पर वह बदमाशों को पहचान सकती है।
पुलिस का कहना
इस मामले में ASP शहर हितिका वासल ने बताया कि डीडी नगर क्षेत्र से बाइक सवार बदमाश महिला का मोबाइल लूट ले गए हंै। बदमाशों के बारे में कुछ सुराग हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर पड़ताल की जा रही है।

